December 5, 2025

News Chakra India

Never Compromise

सब्‍जियों पर पेशाब करके बेच रहा था, लोगों ने बनाया वीडियो, पहुंचा जेल

सब्‍जियों पर पेशाब करके बेच रहा था, लोगों ने बनाया वीडियो, पहुंचा जेल

एनसीआई@बरेली (उत्तर प्रदेश)

शहर में सब्जी पर पेशाब कर बेचने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का सब्जी पर पेशाब करते हुए वीडियो भी वायरल हो गया है। शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जिसे जेल भेज दिया। आरोपी की पहचान शरीफ (55) के रूप में सामने आई है।

एक कार चालक दुर्गेश कुमार गुप्ता ने जनकपुरी इलाके में एक सब्जी विक्रेता को सब्जी पर पेशाब करते देखा। इस पर उसने छिपकर वीडियो बना लिया। दुर्गेश कुमार हिंदू जागरण मंच के सदस्य हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि मैं जनकपुरी में कैलाश अस्पताल के पास से गुजर रहा था। मैंने काम से कार रोकी थी। इसी दौरान देखा कि सड़क किनारे सब्जी का ठेला लगाए व्यक्ति ठेले के नीचे रखी सब्जियों पर पेशाब कर रहा है। मैंने मोबाइल से उसकी इस हरकत का वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद मैं सब्जी वाले के पास पहुंचा।

पहले अकड़ दिखाई

सब्‍जी वाले ने अपना नाम शरीफ निवासी परतापुर चौधरी थाना इज्जत नगर बताया। दुर्गेश ने जब उससे सब्जियों पर पेशाब करने के बारे में बात की तो शरीफ उलटा उन पर ही गुस्सा दिखाने लगा। इस पर इनके बीच बहस होने लगी तो वहां भीड़ लग गई। पहले तो आसपास के लोगों ने सब्जी विक्रेता शरीफ का पक्ष लिया। लेकिन, जब दुर्गेश ने उसका सब्जी पर पेशाब करते हुए वीडियो दिखाया तो शरीर का पक्ष ले रहे लोगों ने ही उसे पीटना शुरू कर दिया।

35 साल से सब्‍जी बेच रहा था

पिटाई होते ही शरीफ गिड़गिड़ाने लगा, माफी मांगने लगा। बोला मैं 35 साल से सब्जी बेच रहा हूं, बस पहली बार गलती हो गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस पर लोगों ने शरीफ को उसे सौंप दिया।

प्रेम नगर थाना पुलिस ने दुर्गेश कुमार की तहरीर पर शरीफ के खिलाफ साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने, धार्मिक भावनाएं आहत करने और संक्रमण फैलाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। एसएसपी आगरा सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज का कहना है कि आरोपी वीडियो में ठेले की नीचे रखी सब्जियों पर पेशाब करता दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.