विश्व पर्यटन दिवस: 27 सितम्बर को बूंदी के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर होंगे आयोजन
एनसीआई@बूंदी
विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर 27 सितम्बर को पुरातत्व विभाग एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधन से राजकीय संग्रहालय व सुखमहल पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
सहायक पर्यटन अधिकारी प्रेम शंकर सैनी ने बताया कि सुबह 10 बूंदी ब्रश संस्था के कलाकारों द्वारा बून्दी हेरिटेज विषय पर बनाए गए चित्रों की दो दिवसीय प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि सुखमहल पर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक कच्ची घोड़ी नृत्य एवं देशी-विदेशी पर्यटकों का स्वागत सत्कार किया जाएगा। पुरातत्व विभाग की ओर से 27 सितम्बर को रानी जी की बावड़ी, 84 खम्भों की छतरी एवं राजकीय संग्रहालय, सुख महल पर आमजन व देशी-विदेशी पर्यटकों का प्रवेश निःशुल्क रहेेगा।
