December 9, 2025

News Chakra India

Never Compromise

गरबा कर रही महिलाओं पर पथराव से 6 लोग घायल, आरोपी आरिफ और जहीर की गिरफ्तारी के बाद इलाके में तनाव

गरबा कर रही महिलाओं पर पथराव से 6 लोग घायल, आरोपी आरिफ और जहीर की गिरफ्तारी के बाद इलाके में तनाव

एनसीआई@अहमदाबाद ब्यूरो/सेन्ट्रल डेस्क

गुजरात के कच्छ जिले की मातर‌ तहसील के उंधेला गांव में सोमवार रात कुछ लोग एक गरबा स्थल पर जबरदस्ती घुस गए और वहां पत्थरबाजी‌ शुरू कर दी। इससे 6 लोग घायल हो गए। एक अधिकारी के अनुसार इस घटना के बाद गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

खेड़ा के पुलिस अधिकारी राजेश गढ़िया ने बताया कि आरिफ और जहीर नामक दो लोगों की अगुवाई में एक ग्रुप नवरात्रि गरबा स्थल में घुस गया और हंगामा करने लगा। उन्होंने पथराव भी किया। बाद में इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इनकी गिरफ्तारी के बाद से इलाके में तनाव के हालात हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि घायलों में घटनास्थल पर तैनात एक होमगार्ड भी शामिल है। गढ़िया ने कहा कि गांव के चौक पर‌ यह गरबा नृत्य का आयोजन किया गया था।

उल्लेखनीय है कि वडोदरा के सावली में भी खेड़ा की तरह गरबा के दौरान पथराव का मामला सामने आया था। इसके बाद दो गुटों के बीच पत्थरबाजी और मारपीट भी हुई थी। जिससे वहां भी तनाव का माहौल पैदा हो गया था। पुलिस इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया था। साथ ही भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.