December 12, 2025

News Chakra India

Never Compromise

दो टूक : एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया

दो टूक : एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया

एनसीआई@नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में चल रहे अंदरूनी बदलावों के बीच भारतीय टीम से जुड़ी एक अहम बात सामने आई है। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने साफ कर दिया है कि भारतीय टीम साल 2023 में एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। वहीं इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि टीम इंडिया इस सीरीज के लिए पाकिस्तान जा सकती है।

मंगलवार को बीसीसीआई की एजीएम में कई अहम विषयों पर चर्चा की गई। इन्हीं में से एक एशिया कप 2023 का मसला भी रहा। जय शाह बीसीसीआई के सचिव होने के साथ-साथ एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष भी हैं।

जय शाह ने बयान दिया कि हमने तय किया है कि हम एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं जाएंगे, एशिया कप के लिए कोई तटस्थ वेन्यू नई बात नहीं है। उल्लेखनीय है कि टी-20 वर्ल्ड कप से पहले ही इस साल का एशिया कप खत्म हुआ है। इसमें श्रीलंका चैम्पियन बना था। इस एशिया कप को पहले श्रीलंका में ही होना था, लेकिन वहां हालात खराब होने की वजह से इसे यूएई शिफ्ट कर दिया गया था।

पाकिस्तान को हो सकता है बड़ा घाटा

अगर टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं जाने का फैसला लेती है तो यह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिए बड़ा झटका होगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बतौर होस्ट यहां काफी कमाई कर सकता था, लेकिन अब उसके लिए यह घाटे की तरह होगा। क्योंकि अगर टीम इंडिया पीछे हटती है तो वेन्यू बदलना जरूरी हो जाएगा।

एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच 2 मैच हुए थे, जिसमें एक में भारत और एक में पाकिस्तान की जीत हुई थी। हालांकि, दोनों में से कोई भी बाद में जाकर एशिया कप नहीं जीत पाया और श्रीलंका चैम्पियन बन गया। इस बार एशिया कप 20-20 फॉर्मेट में खेला गया था।

कई बड़े फैसले हुए 

अगर बीसीसीआई की एजीएम की बात करें तो इस अहम बैठक में कई बड़े फैसले हुए हैं, जिसमें बोर्ड को नया अध्यक्ष मिलना भी शामिल है। सौरव गांगुली की जगह अब रोजर बिन्नी बीसीसीआई के नए अध्यक्ष बन गए हैं। राजीव शुक्ला उपाध्यक्ष, जय शाह सचिव, देवाजीत साइकिया संयुक्त सचिव व आशीष शेलार कोषाध्यक्ष बन गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.