कोटा: भाईदूज पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा करेगा भगवान श्री चित्रगुप्त व कलम दवात का पूजन
एनसीआई@कोटा
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, कोटा की ओर से गुरुवार, 27 अक्टूबर को सुबह 11.30 बजे खेड़ली फाटक स्थित जिंद बाबा के मंदिर पर कायस्थ समाज के आराध्य भगवान श्री चित्रगुप्त जी तथा कलम दवात का पूजन किया जाएगा।
महासभा के कोटा जिला अध्यक्ष नितिन भटनागर ने बताया कि यह आयोजन राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर के निर्देशानुसार किया जाएगा। अध्यक्ष भटनागर ने सभी कायस्थ बंधुओं से अपील की है कि इस अवसर पर अधिकाधिक संख्या में अपनी भागीदारी निभाएं।
