December 12, 2025

News Chakra India

Never Compromise

जिन परिवारों में हैं 19 साल तक के बच्चे, किशोर-किशोरी, उनके लिए है यह बड़ी खबर

जिन परिवारों में हैं 19 साल तक के बच्चे, किशोर-किशोरी, उनके लिए है यह बड़ी खबर

एनसीआई@बूंदी

जिले में 17 अक्टूबर को कृमि मुक्ति दिवस आयोजित कर 1 से 19 साल तक की उम्र के बच्चों, किशोर-किशोरियों को कृमि नाशक दवा खिलाई जाएगी। पेट में कीड़े (कृमि) से निजात दिलाने वाली यह दवा जिले के सभी आंगनबाडी केन्द्रों, विद्यालयों और मदरसों में निःशुल्क खिलाई जाएगी।

इस अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए शुक्रवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन कर चिकित्सा अधिकारियों व कार्मिकों को प्रशिक्षण के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ओपी सामर ने बताया कि बच्चों के पेट में कृमि संक्रमण एक Gulo संक्रमण है। इससे पेट की आंतों में कृमि उत्पन्न होने से वह शरीर के पोषक तत्वों को खा जाते हैं। इससे बच्चों के शरीर में खून की कमी और कुपोषण के साथ शारीरिक और मानसिक विकास पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। उन्होंने बताया कि सभी लाभार्थी बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाने के लिए जिला व ब्लॉक स्तर पर चिकित्सा अधिकारी व कार्मिकों को प्रशिक्षण प्रदान कर व्यापक स्तर पर तैयारियों को पूरा किया जा रहा है।

डॉ. सामर ने बताया कि 17 अक्टूबर को 6 साल से 19 साल तक के लक्षित सभी बच्चों को विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि महिला बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग और स्वयंसेवी संस्थानों के सहयोग से सम्पूर्ण जिले में यह कार्यक्रम संचालित किया जाएगा और मॉप-अप राउंड 18 अक्टूबर को आयोजित कर पहले दिन दवा खाने से छूट गए बच्चों को दवा खिलाई जा सकेगी।

कार्यशाला के दौरान अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेन्द्र त्रिपाठी, क्षेत्रीय समन्वयक पर्वत सिंह राठौड़, समस्त बीसीएमओ, समस्त चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, समस्त बीपीएम, बीएएफ, पीएचएस, पीएचएम व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.