December 9, 2025

News Chakra India

Never Compromise

चिरंजीवी ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जीतें नकद पुरस्कार

चिरंजीवी ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जीतें नकद पुरस्कार

एनसीआई@बूंदी

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लेकर नगद इनामी राशि जीती जा सकती है। सीएमएचओ डॉ ओपी सामर ने बताया कि राज्य स्तर से इन प्रतियोगिताओं को 2 अक्टूबर से शुरू किया गया है इनमें प्रवष्टियो की अंतिम तारीख 18 अक्टूबर को सुबह 10 बजे तक है।

डिजिटल ऑनलाइन प्रतियोगिता में किसी भी आयु का कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है। राज्य स्तर से डिजिटल सोशल मीडिया वीडियो संदेश प्रतियोगिता में योजना का कोई भी लाभार्थी चिरंजीवी योजना की जानकारी उसके फायदे और उसके रजिस्ट्रेशन के तरीके से जुड़े संदेश वाला, चिरंजीवी योजना से जुड़े अनुभव वाला 30 सेकंड से 2 मिनट तक का वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड करने पर सर्वाधिक देखे गए व लाइक किए गए वीडियो और रिट्वीट किए वीडियो पर विभिन्न निर्धारित राशि के पुरस्कार का दावेदार बन सकता है।साथ ही जीतने वाले को राज्य स्तर से जारी सम्मान पत्र भी दिया जाएगा।

वीडियो को अपने फेसबुक ट्वीटर, इंस्टाग्राम योजना के हैश टैग chirnjivi Rajasthan@ को अनिवार्य रूप से साथ लेते हुए अपलोड करना होगा। इसी तरह चिरंजीवी ऑनलाइन पेंटिंग व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। इनकी भी ऑनलाइन प्रविष्टि जमा कराने की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर को सुबह 10 बजे तक है। इसमें चिरंजीवी योजना पर पेंटिंग बनाने या नारा लिखने पर नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में बाल श्रेणी 8 वर्ष से 18 वर्ष और सीनियर वर्ग में 18 से अधिक आयु वाले प्रतिभागी भाग ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.