March 10, 2026

News Chakra India

Never Compromise

आज बूंदी को मिलने जा रही है यह खास सौगात

आज बूंदी को मिलने जा रही है यह खास सौगात

एनसीआई@बूंदी

जिला बेडमिंटन संघ के तत्वाधान में डिस्ट्रिक्ट बूंदी में आज रविवार 6 नवम्बर को सुबह 9.30 बजे डिस्ट्रिक्ट क्लब में बैडमिंटन हॉल के आधुनिकीकरण कार्य का लोकार्पण होगा।

बेडमिंटन संघ के अध्यक्ष एडवोकेट अजय नुवाल ने बताया कि स्थानीय विधायक कोष एवं नगर परिषद के सहयोग से तैयार बीडब्ल्यूएफ मानकों वाले योनेक्स कम्पनी के सिंथेटिक मैट कोर्ट की सौगात बूंदी के खिलाड़ियों को जिला बेडमिंटन संघ के माध्यम से मिलेगी।

इसका लोकार्पण बूंदी विधायक अशोक डोगरा, जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट क्लब बूंदी डॉ. रविंद्र गोस्वामी, सभापति मधु नुवाल व महासचिव राजस्थान बेडमिंटन संघ केके शर्मा करेंगे। सचिव गुरुदत्त शर्मा ने खिलाड़ियों से इस अवसर पर कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.