March 10, 2026

News Chakra India

Never Compromise

हर्षिल माथुर को मिला ‘ET Best Startup Award’, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने दी बधाई

हर्षिल माथुर को मिला ‘ET Best Startup Award’, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने दी बधाई

एनसीआई@नई दिल्ली

ऑनलाइन पेमेंट सोल्यूशन्स कम्पनी रेज़रपे ने उद्यमिता के लिए भारत के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार- ‘द इकोनॉमिक टाइम्स स्टार्टअप अवॉर्ड्स 2022’ के आठवें संस्करण में शीर्ष सम्मान प्राप्त किया। 20 नवम्बर को आयोजित इस कार्यक्रम में यह ‘बेस्ट स्टार्टअप अवॉर्ड्स’ रेज़रपे कम्पनी के फाउंडर हर्षिल माथुर ने प्राप्त किया।

इस आयोजन में केन्द्रीय कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, कंज्यूमर अफेयर्स, टेक्सटाइल्स एंड फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन मंत्री पीयूष गोयल, केन्द्रीय रेलवे कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी मंत्री अश्विनी वैष्णव व कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई गेस्ट ऑफ ऑनर रहे।

उल्लेखनीय है कि हर्षिल जयपुर निवासी कायस्थ समाज के प्रमुख भामाशाह सिहाने राधेगोविंद माथुर के सुपुत्र हैं। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आरके सिन्हा, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर, प्रदेश प्रवक्ता राजीव सक्सेना सहित सभी कार्यकारिणी पदाधिकारियों व सदस्यों की ओर से हर्षिल माथुर को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.