अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत ने लोकसभा अध्यक्ष को ज्ञापन देकर की यह बड़ी मांगें
एनसीआई@बूंदी
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत ने बूंदी प्रवास पर आए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को निविदा एवं मानदेय पर कार्यरत कार्मिकों को राज्य सरकार द्वारा लागू संविदा सेवा रूल्स 2022 में शामिल कर नियमितीकरण की प्रक्रिया अविलम्ब आरम्भ करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन सौंपा।
महासंघ के जिलाध्यक्ष अनीस अहमद एवं महासंघ जिला महामंत्री अरुण शर्मा ने बताया कि ज्ञापन में चिकित्सालय के विभिन्न पदों पर अलग-अलग योजनाओं में कार्यरत कम्प्यूटर ऑपरेटर, प्लम्बर, हेल्पर, गार्ड, वाहन चालक, सफाईकर्मी, धुलाई कर्मचारी, बागवान, लेब टेक्नीशियन, ऑक्सीजन, ऑपरेटर, रेडियोग्राफर आदि निविदा कर्मचारी राज्य सरकार की योजनाओं में पूर्ण ईमानदारी एवं निष्ठा से विगत 10 से 15 वर्षों से कार्य कर रहे हैं। इतना अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी इन्हें नाम मात्र का ही मानदेय मिलता है, वह भी समय पर नहीं मिलता।
इसलिए इन्हें राज्य सरकार की चुनाव घोषणा के अनुरूप, ठेका श्रम विनियम उत्पादन अधिनियम 1970 की अनुपालना में एवं राज्य सरकार द्वारा बनाए गए संविदा सेवा रूल्स 2022 में शामिल कर श्रम विभाग की गाइड लाइन के अनुरूप वेतन व अन्य सुविधाएं दिलवाई जाएं। साथ ही इनके नियमितीकरण की प्रक्रिया भी प्रारम्भ की जाए।
संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज खटीक ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष को ज्ञापन देने वालों में राहुल सोलंकी, प्रतीक विजयवर्गीय, ब्रजेश, कान्हा मीणा, नवीन हाते, सुरेश पटवा, तेजमल, नंद किशोर सैनी आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
