विधायक को उनके ही कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल
एमसीडी चुनाव में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। इस टक्कर के बीच बीजेपी की तरफ से लगातार आप पर वीडियो बम फोड़े जा रहे हैं। अब विधायक गुलाब सिंह यादव की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उन पर चुनाव में टिकट बेचने का आरोप लगाया जा रहा है।
एनसीआई@नई दिल्ली
एमसीडी चुनाव में टिकट बटवारे को लेकर आम आदमी पार्टी बुरी तरह विवादों में घिरी हुई है। इसके बड़े नेताओं पर टिकिट देने के लिए पैसे मांगे जाने के आरोप सामने आ रहे हैं। यही नहीं खुद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ही इस तरह के मामलों के स्टिंग ऑपरेशन कर उनके वीडियो सामने ला रहे हैं। बीजेपी को आम आदमी पार्टी पर हमले का यह सबसे दमदार हथियार मिल गया है।
मटियाला विधानसभा से AAP के विधायक गुलाब सिंह यादव द्वारा टिकट बेचने पर नाराज AAP के ही कार्यकर्ताओं के द्वारा उनकी पिटाई की यह वीडियो देख…
कहीं अरविंद केजरीवाल जी की भी यादाश्त ना चली जाए, क्योंकि इन सभी भ्रष्टाचारियों के KINGPIN तो अरविंद केजरीवाल ही हैं। pic.twitter.com/GEmo9CqJn4
— Sambit Patra (Modi Ka Parivar) (@sambitswaraj) November 21, 2022
वह इन वीडियो के माध्यम से आम आदमी पार्टी के कट्टर ईमानदारी के दावों पर गम्भीर सवाल उठा रही है। यही नहीं इस तरह के कुछ स्टिंग ऑपरेशन तो बीजेपी भी सामने लेकर आई। इसी कड़ी में अब आम आदमी विधायक गुलाब सिंह यादव की भीड़ द्वारा पिटाई करने व उनके बचकर भागने के प्रयास का बेहद सनसनीखेज वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में भीड़ गुलाब सिंह की जमकर पिटाई करती नजर आ रही है। उन पर एमसीडी चुनाव में टिकट बेचने का आरोप लग रहा है।आरोपी की इसीलिए नाराज लोग उनकी पिटाई कर रहे हैं।
आम आदमी पार्टी की तरफ से इस वीडियो पर अभी तक कोई सीधी प्रतिक्रिया नहीं दी गई है, लेकिन बीजेपी ने चुनावी मौसम में इसे बड़ा मुद्दा बना लिया है। बीजेपी नेता सम्बित पात्रा ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा है कि सच्ची राजनीति करने वाली पार्टी के दफ्तर से सामने आई अप्रत्याशित तस्वीर। आप का भ्रष्टाचार तो ऐसा है कि उसके खुद के कार्यकर्ता भी विधायकों को नहीं छोड़ रहे हैं। एमसीडी चुनाव में भी ऐसा ही कुछ नतीजा आने वाला है। भाजपा नेता तजिंदर सिंह बग्गा ने भी तंज कसते हुए लिखा है कि पैसे लेकर टिकट बेचने के आरोप में आम आदमी पार्टी विधायक गुलाब सिंह यादव की समर्थकों ने पिटाई कर दी।

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि पहले तो आम आदमी पार्टी के दफ्तर में विधायक गुलाब सिंह यादव की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक चल रही है। फिर उस बैठक में अचानक से विधायक के साथ कार्यकर्ताओं की बहस शुरू हो जाती है। इसके बाद गुस्से में आकर कार्यकर्ता विधायक गुलाब सिंह के साथ धक्का मुक्की करने लगते हैं। विवाद बढ़ता देख गुलाब सिंह मौके से उठकर भागने की कोशिश करते हैं, लेकिन कार्यकर्ता उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर देते हैं। इससे पहले बीजेपी ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस से आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं बिंदू से टिकट के लिए 80 लाख रुपए मांगे गए थे। बकायदा इसका स्टिंग ऑपरेशन कर वीडियो जारी किया गया था, हालांकि ऐसे हर एक मामलों की तरह आम आदमी पार्टी ने इस वीडियो को भी फर्जी बता दिया था।
