December 14, 2025

News Chakra India

Never Compromise

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जान से मारने की धमकी, मुम्बई ट्रेफिक पुलिस के वॉट्सएप पर आया मैसेज, जांच शुरू

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जान से मारने की धमकी, मुम्बई ट्रेफिक पुलिस के वॉट्सएप पर आया मैसेज, जांच शुरू

मुम्बई पुलिस के ट्रेफिक विभाग के कंट्रोल रूम में आए एक मैसेज ने पुलिस महकमे की नीद उड़ा दी है। दरअसल इस ऑडियो मैसेज में कहा गया है कि देश के प्रधानमंत्री को जान से मार दिया जाएगा। इसके लिए दो लोगों को काम सौंपा गया है। दोनों व्यक्ति अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद की डी कम्पनी से जुड़े हुए हैं।

एनसीआई@मुम्बई

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी मुम्बई ट्रेफिक पुलिस (Mumbai Traffic Police Control Room) कंट्रोल रूम के वॉट्सएप नम्बर पर आई है। धमकी देने वाले ने सात ऑडियो क्लिप भेजी हैं। इनमें प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी दी गई है।

इन ऑडियो क्लिप में यह कहा गया है कि दो लोग प्रधानमंत्री को जान से मारने वाले हैं। इसके लिए बाकायदा साजिश रची गई है। मैसेज भेजने वाले ने यह भी बताया है कि दोनों व्यक्ति डी कम्पनी से जुड़े हुए हैं। मामले को गम्भीरता से लेते हुए मुम्बई पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस जांच कर रही है कि आखिर धमकी देने वाला शख्स कौन है और उसके भेजे गए संदेश में कितनी सच्चाई है।

इसके पहले भी मुम्बई पुलिस के कंट्रोल रूम में कई धमकी भरे फोन आ चुके हैं। इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या वाकई में यह किसी आतंकी संगठन द्वारा दी गई धमकी है या फिर किसी व्यक्ति की शरारत? कई बार मुम्बई पुलिस को ऐसे हॉक्स कॉल भी आते हैं। हालांकि, पुलिस हर कॉल को संजीदगी से लेते हुए उनकी पड़ताल करती है।

पहले भी आई थी धमकी

कुछ महीने पहले (अगस्त में) भी मुम्बई पुलिस के ट्रेफिक कंट्रोल रूम को एक धमकी भरा मैसेज मिला था। धमकी देने वाले ने ट्रेफिक कंट्रोल के वॉट्सएप नम्बर पर पाकिस्तानी नम्बर से दी गई धमकी में लिखा था कि दोबारा 26/11 जैसा हमला किया जाएगा। मैसेज में कहा गया था कि अगर उसकी लोकेशन ट्रेस करोगे तो वो भारत के बाहर का दिखाएगा और धमाका मुम्बई में होगा। हमारे 6 लोग हैं जो भारत में जो इस काम को अंजाम देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.