पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन, बूंदी का स्वागत-अभिनंदन समारोह 26 नवम्बर को
एनसीआई@बूंदी
पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन, बूंदी के तत्वावधान में 26 नवम्बर को दोपहर 2 बजे मंशापूर्ण गणेश जी के प्रांगण में एक समारोह आयोजित कर बूंदी जिला प्रमुख, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, बूंदी जिले के समस्त प्रधान, विकास अधिकारियों आदि का अभिनंदन किया जाएगा।
यह आयोजन पंचायतीराज मंत्रालयिक संवर्ग के विभिन्न पदों को राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत करने एवं पंचायतीराज के मंत्रालयिक कर्मचारियों की पदोन्नति होने पर किया जा रहा है।
पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन, बूंदी के जिलाध्यक्ष हेमराज सोनी ने बताया कि विगत कई वर्षों से मंत्रालयिक संवर्ग केडर के विभिन्न पदों को स्वीकृत करने की सरकार से मांग की जा रही थी। इस मांग को राज्य सरकार द्वारा पूरा करने के अलावा मंत्रालयिक कर्मचारियों की पदोन्नति भी की गई है।
इससे जिले में सहायक प्रशासनिक अधिकारी के 4 पदों, वरिष्ठ सहायक के 24 पदों व 39 नई नियुक्तियों पर पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन जिला बूंदी द्वारा यह स्वागत-अभिनंदन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में जिले की समस्त पंचायत समितियों, ग्राम पंचायतों, जिला परिषद में कार्यरत मंत्रालयिक कर्मचारी मौजूद रहेंगे।
