March 10, 2026

News Chakra India

Never Compromise

कॉलेज के मंच पर बुर्का पहनकर किया अश्लील डांस, चारों छात्र सस्पेंड

कॉलेज के मंच पर बुर्का पहनकर किया अश्लील डांस, चारों छात्र सस्पेंड

एनसीआई@मंगलुरु

कर्नाटक के मंगलुरु में इंजीनियरिंग कॉलेज के 4 छात्रों को बुर्का पहनकर एक बॉलीवुड आइटम सॉन्ग पर डांस करने पर सस्पेंड कर दिया गया है। इन छात्रों के खिलाफ यह कार्यवाही उनकी इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की गई है। मंगलुरु के सेंट जोसेफ इंजीनियरिंग कॉलेज के अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा इस डांस को ‘अश्लील एवं अनुपयुक्त’ करार दिए जाने के बाद कॉलेज मैनेजमेंट ने छात्रों के विरुद्ध यह फैसला किया है।

https://twitter.com/ajaychauhan41/status/1601173523812085760?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1601173523812085760%7Ctwgr%5Ecd4a7f6f202db33c73ea7aa81f5dfb127c480515%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatv.in%2Fviral%2Fnews%2Fkarnataka-students-doing-obscene-dance-wearing-burqa-in-mangaluru-college-suspended-2022-12-09-910411

मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखते हैं छात्र

कॉलेज के प्रिंसिपल रियो डिसूजा ने बताया कि मैनेजमेंट ने इन आरोपी मुस्लिम छात्रों को तत्काल सस्पेंड कर दिया है। उनके अनुसार कॉलेज के एडमिनिस्ट्रेटिव बोर्ड ने इंटरनल इन्क्वायरी के बाद यह फैसला किया। कॉलेज के एक बयान में कहा गया है, ‘वीडियो में जो डांस नजर आ रहा है, वह आधिकारिक कार्यक्रम खत्म हो जाने के बाद किया गया था। कॉलेज, परिसर के भीतर ऐसे किसी भी कृत्य का समर्थन नहीं करता है, जो विभिन्न समुदायों के बीच सद्भाव को खतरे में डालता हो।’ यह कार्यक्रम बुधवार शाम को स्टूडेंट एसोसिएशन के उद्घाटन के दौरान हुआ था।

फेविकोल से’ गाने पर डांस कर रहे थे छात्र

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्यक्रम के खत्म हो जाने के बाद कॉलेज के कुछ छात्र बुर्का पहनकर स्टेज पर चढ़ गए और डांस किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स के बीच इस पर तीखी बहस चल पड़ी। कई ने इस वीडियो क्लिप पर प्रतिक्रिया देते हुए इस हरकत को बुर्का पहनने वाली मुस्लिम महिलाओं के लिए अपमानजनक बताया। इस वीडियो में बुर्के में ये छात्र हिंदी फिल्म ‘दबंग-2’ के गाने ‘फेविकॉल से’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

कार्यक्रम का हिस्सा नहीं था यह डांस

बयान में कहा गया है, ‘सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो क्लिप में मुस्लिम समुदाय के ही विद्यार्थियों द्वारा किए गए डांस का हिस्सा है। ये विद्यार्थी स्टूडेंट एसोसिएशन के उद्घाटन के अनौपचारिक सत्र के दौरान मंच पर चले गए थे। यह कार्यक्रम का हिस्सा नहीं था।इसमें शामिल छात्रों को जांच जारी रहने तक के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। कॉलेज ऐसी किसी गतिविधि का समर्थन या उसे माफ नहीं करता, जिससे समुदायों के बीच सद्भाव को नुकसान पहुंचे तथा केम्पस में इस सम्बन्ध में लागू कड़े दिशा-निर्देश को सभी जानते हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.