December 14, 2025

News Chakra India

Never Compromise

बड़ा हादसा: स्कूल बस पलटने से 7 छात्रों की मौत, 40 घायल

बड़ा हादसा: स्कूल बस पलटने से 7 छात्रों की मौत, 40 घायल

एनसीआई@इम्फाल

मणिपुर के नोनी जिले में आज बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। छात्रों को स्टडी टूर पर ले जा रही स्कूल बस पलट जाने से 7 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 40 अन्य घायल हैं। बताया गया है कि ड्राइवर के अचानक संतुलन खो देने से यह हादसा हुआ।

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने ट्वीट कर दुर्घटनाग्रस्त बस का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “आज ओल्ड कछार रोड पर स्कूली बच्चों को ले जा रही बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। बचाव अभियान में समन्वय के लिए राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), चिकित्सा टीम और स्थानीय विधायक घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। बस में सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।”

मुख्यमंत्री राहत कोष से 5-5 लाख रुपए

एक अन्य ट्वीट में मुख्यमंत्री ने लिखा, ओल्ड कछार रोड पर आज हुए हादसे में घायल हुए छात्रों का हाल जाना। हर सम्भव मदद और सहायता प्रदान की जाएगी। मैं आगे उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। सीएम एन बिरेन सिंह ने ऐलान किया कि मृतक छात्रों के परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5-5 लाख रुपए दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.