मान्धाता बालाजी मेले के आयोजन के लिए सर्व हिंदू संगठनों की हुई बैठक में लिए महत्वपूर्ण निर्णय
एनसीआई@बूंदी
1 जनवरी से 4 जनवरी को आयोजित किए जाने वाले मान्धाता मेले के आयोजन के लिए सर्व हिंदू संगठनों की आदर्श विद्या मंदिर, लाल कोठी परिसर में बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में सर्व हिंदू संगठनों के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से मांधाता मेला आयोजन के लिए मेला संयोजक संदीप शृंगी, सहसंयोजक हर्षवर्धन भटनागर, कालू कटारा व सर्वदमन शर्मा, प्रवक्ता राजेश खोईवाल व कोषाध्यक्ष महेश शर्मा को बनाया गया। वहीं पूरे मेले के प्रभारी पीताम्बर शर्मा और सुनील हाड़ोती रहेंगे।
बाजारों से नहीं लेंगे अनुदान
बैठक में मौजूद समस्त हिंदू संगठनों के द्वारा घोषणा की गई कि मेला आयोजन के लिए वर्तमान में एक ही समिति मान्य होगी। इस समिति के अलावा कोई अन्य समिति मान्य नहीं होगी। समिति के सदस्य मेले की व्यवस्था के लिए कुछ ही दिनों में जिला प्रशासन से मिलेंगे।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय भी लिया गया कि मेले के आयोजन के लिए बाजारों या अन्य कहीं से अनुदान नहीं लिया जाएगा। प्रशांत मोदी ने बताया कि इसमें शिवसेना प्रभारी हर्षवर्धन भटनागर, विश्व हिंदू परिषद के जिला सेवा प्रमुख कृष्ण मुरारी चतुर्वेदी, विश्व हिंदू परिषद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष पीताम्बर शर्मा, पूर्व नगर मंत्री प्रशांत मोदी, वानर सेना अध्यक्ष संदीप शृंगी, स्वप्नेश शर्मा, बूंदी युवा सेना से महेश शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता सर्वदमन शर्मा, लोकेश जादौन, यूथ क्लब अध्यक्ष प्रभात जैन, अंकित शर्मा, प्रशांत दवे, सुनील हाड़ोती, विनोद कुमार, गोल्डी वर्मा आदि सदस्य मौजूद रहे।
