December 5, 2025

News Chakra India

Never Compromise

राजस्थान: बौद्ध धर्म दीक्षा ग्रहण आयोजन के बाद हिन्दू धर्म ग्रंथों को जलाया, वीडियो वायरल

राजस्थान: बौद्ध धर्म दीक्षा ग्रहण आयोजन के बाद हिन्दू धर्म ग्रंथों को जलाया, वीडियो वायरल

एनसीआई@बड़मेर

राजस्थान के बाड़मेर जिले से लगते भारत-पाक बॉर्डर स्थित बाखासर गांव में धार्मिक भावनाएं भड़काने और हिन्दू ग्रंथों को जलाकर अपमान करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इससे हिन्दू समाज के लोगों में आक्रोश है। वहीं, पुलिस ने इस मामले की गम्भीरता को देखते हुए हिन्दू ग्रंथ जलाने वाले तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। साथ ही इस मामले की जांच भी शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय भारत-पाक बॉर्डर से लगते बाखासर गांव में दो दिन पहले रविवार को एडवोकेट अमृत धंदे व कश्यप द्वारा बौद्ध धर्म दीक्षा ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के बाद बौद्ध धर्म ग्रहण करने वाले लोगों ने हिन्दू धर्म के ग्रंथों की प्रतियां जलाईं और पैरों से रौंद कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और हिन्दू समाज में इस घटना से आक्रोश का माहौल है। इसे लेकर बाखासर कस्बे में हिन्दू समाज के लोगों ने एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही आरोपियों के खिलाफ बाखासर थाने में मामला दर्ज करवाया।

एएसपी ने यह कहा

पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को आईपीसी की धारा 151 के तहत हिरासत में लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बाड़मेर नरपत सिंह का कहना है कि इस कार्यक्रम के बाद हिन्दू ग्रंथ जलाने की बात सामने आने पर पुलिस अलर्ट है।‌ जो ग्रंथ जलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, उसे भी रोकने का प्रयास किया जाएगा।

हम करते हैं सभी धर्मों का सम्मान

इस मामले पर हिन्दू समाज के लोगों का कहना है कि यह देश हिन्दुस्तान है, हिन्दुओं के स्थान को ही हिन्दुस्तान कहा गया है। हम सभी धर्म और वर्गों का सम्मान करते हैं, लेकिन हमारे हिन्दू धर्म के ग्रंथों को जलाने की घटना और अपमान को हिन्दू कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।‌ पुलिस को इन लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि भाईचारे वाले जिले बाड़मेर में इस तरह की घटना होने से हर कोई सन्न है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.