December 5, 2025

News Chakra India

Never Compromise

टीचर ने नाबालिग स्टूडेंट को पोर्न वीडियो दिखाए और अश्लील हरकतें कीं

टीचर ने नाबालिग स्टूडेंट को पोर्न वीडियो दिखाए और अश्लील हरकतें कीं

एनसीआई@जयपुर

राज्य की राजधानी में एक शिक्षक ने अपने पास ट्यूशन पढ़ने आने वाले नाबालिग छात्र से अश्लील हरकतें कीं, उसे पोर्न वीडियो दिखाए। इस मामले में छात्र की मां ने आरोपी टीचर के खिलाफ मानसरोवर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसकी जांच एसआई वंदना नरुला को सौंपी गई है।

पुलिस ने बताया कि मानसरोवर निवासी 32 वर्षीय महिला ने इस बारे में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि उनका नाबालिग बेटा स्कूल में पढ़ाई के बाद दो महीने से पास ही में रहने वाले टीचर के घर ट्यूशन पढ़ने जाता है। ट्यूशन पढ़ने जाने पर नाबालिग बेटे को अकेला पाकर टीचर ने छेड़छाड़ की। यही नहीं अश्लील हरकतें करने के साथ ही उसे पोर्न वीडियो दिखाकर गंदी बातें कीं। इसके अलावा अगले दिन गलत काम करने की चेतावनी भी दे दी। इसके डर के मारे अगले दिन बच्चे ने ट्यूशन जाने से मना कर दिया। इसका कारण पूछने पर उसने आपबीती बताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.