December 5, 2025

News Chakra India

Never Compromise

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से लौट रही गाड़ी की ट्रेलर से टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से लौट रही गाड़ी की ट्रेलर से टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

एनसीआई@कोटा/बूंदी/भीलवाड़ा

कांग्रेस नेता राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर जहाजपुर लौट रहे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की गाड़ी को बूंदी और भीलवाड़ा जिले के शक्करगढ़ के बीच ट्रेलर ने टक्कर मार दी। यह हादसा इतना भीषण था कि इसमें ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य सवार गम्भीर घायल हो गए। इस हादसे में गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

यह हादसा बूंदी से गुजर रहे NH148D पर सथूर चौराहे से भीलवाड़ा जिले के शक्करगढ़ के बीच में हुआ। सभी घायलों को बूंदी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को कोटा पहुंची। इसमें शामिल होने के लिए भीलवाड़ा के जहाजपुर से पूर्व सरपंच रामसिंह की गाड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ता गए थे। ये सभी वहां से वापस लौट रहे थे।

इस दौरान सथूर चौराहे व शक्करगढ़ के बीच उनकी स्कार्पियो एक ट्रेलर से टकरा गई। इस गाड़ी में ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष व पार्षद अनिल उपाध्याय, सरपंच रामसिंह सहित कई कार्यकर्ता सवार थे। इस हादसे में गाड़ी के ड्राइवर रामचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तीन घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.