December 12, 2025

News Chakra India

Never Compromise

पत्नी ने मंगाया ब्रांडेड सर्फ, मगर पति ले आया नॉर्मल, गुस्साई पत्नी पहुंच गई थाने, कहा- अब नहीं रह सकती उसके साथ

पत्नी ने मंगाया ब्रांडेड सर्फ, मगर पति ले आया नॉर्मल, गुस्साई पत्नी पहुंच गई थाने, कहा- अब नहीं रह सकती उसके साथ

एनसीआई@सेन्ट्रल डेस्क

पुलिस के सामने कभी-कभी ऐसे अजीबोगरीब मामले आ जाते हैं कि वह भी असमंजस में पड़ जाती है कि आखिर इस पर एक्शन क्या ले। पुलिस इस तरह के मामलों में कोशिश करती है कि समझौते से बात बन जाए, लेकिन यह जरूरी नहीं कि पुलिस इसमें कामयाब हो ही जाए। इन दिनों गोरखपुर पुलिस डायल-112 पर आने वाली ऐसी ही शिकायतों से हैरान हो गई है। पुलिस का कहना है कि, हमें तो समझ में नहीं आता है कि क्या फैसला लिया जाए, फिर भी कोशिश करते हैं कि मामला शॉर्टआउट हो।

ब्रांडेड सर्फ नहीं लाने पर बवाल

इसी तरह का एक मामला उत्तर प्रदेश की गोरखपुर पुलिस के सामने 23 नवम्बर को आया। पुलिस के अनुसार इस दिन एक महिला ने 112 पर कॉल कर हैरतअंगेज शिकायत दर्ज कराई। पुलिस शिकायत दर्ज करने के बाद महिला के घर पहुंची और मामले के बारे विस्तार से समझा। शिकायतकर्ता पत्नी ने बताया कि उसने अपने पति से ब्रांडेड सर्फ लाने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने नॉर्मल सर्फ ला दिया, जबकि उसने कई बार ध्यान दिलाया था कि ब्रांडेड सर्फ ही लाना है। इसके बावजूद उन्होंने गलती कर दी। इसी बात को लेकर हमारी लड़ाई हो गई है।

अब साथ नहीं रह सकती

पुलिस इस मामले को सुनकर चकरा गई। उसने काफी कोशिश की कि विवाद को खत्म कराए जाए, लेकिन महिला अपने बयान पर अड़ी रही। साथ ही महिला थाने में जाने के लिए पुलिस पर दवाब बनाने लगी। आखिरी में पत्नी ने साफ-साफ कह दिया कि उसे अब पति के साथ नहीं रहना है।

300 लोगों के बीच किया kiss तो बिफरी पत्नी

उत्तर प्रदेश की ही एक महिला अपने पति के खिलाफ थाने पहुंच गई, क्योंकि पति ने उसे किस कर लिया था। पत्नी ने थाने में जाकर एफआईआर भी दर्ज करा दी। अपनी शिकायत में उसने कहा, “मैं अब उसके (पति) साथ नहीं रहना चाहती। मैं अपने घर पर ही रहूंगी। मुझे उसका व्यवहार पसंद नहीं है। एक व्यक्ति जो 300 लोगों के सामने इस तरह की हरकत कर सकता है। वह कैसे सुधर सकता है? इसलिए इसके लिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.