एमडी अजीत सक्सेना हुए सख्त, एक अधिशासी अभियंता निलम्बित
एनसीआई@जयपुर
विद्युत निगम के आदेशों व नियमों की पालना नहीं करने पर डिस्कॉम प्रशासन ने सख्त कार्यवाही करते हुए एक अधिशाषी अभियंता को तुरंत प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। इसके बाद उनके खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा रही है।
जयपुर डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशक अजीत कुमार सक्सेना ने बताया कि अधिशाषी अभियन्ता एम एण्ड पी, झालावाड़ शम्भुनाथ प्रसाद द्वारा निर्धारित मापदंडों व नियमों की पालना नहीं करने और अधीक्षण अभियन्ता एम एण्ड पी, कोटा की निरन्तर समझाइश व चेतावनी के बावजूद भी निगम के आदेशों व नियमों की पालना नहीं करने पर निलम्बित किया गया है। उन्होंने बताया कि शंभुनाथ प्रसाद ने अपने अधिकार क्षेत्र के बाहर जाकर उपभोक्ताओं की टेस्टिंग कर गलत तरीके से जेआईआर भरवा व संदिग्ध उपभोक्ताओं के कनेक्शन बिना सतर्कता जांच के काटे। इस प्रकार उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है। निलम्बन काल में शंभुनाथ प्रसाद का मुख्यालय सम्भागीय मुख्य अभियन्ता, भरतपुर जोन, जयपुर डिस्कॉम, भरतपुर के अधीन रहेगा।
