April 12, 2026

News Chakra India

Never Compromise

पत्नी ने बेलन से कर दी पति की हत्या, एम्बुलेंस भी बुलाई, पुलिस ने पकड़ा तो बताई हत्या की वजह

पत्नी ने बेलन से कर दी पति की हत्या, एम्बुलेंस भी बुलाई, पुलिस ने पकड़ा तो बताई हत्या की वजह

एनसीआई@गरियाबंद

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। नशे की हालत में पहले शराबी शिक्षक ने स्कूल में उत्पात मचाया, जब घर लौटा तो पत्नी के साथ भी विवाद किया। इन सबसे परेशान पत्नी ने बेलन से गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसके इलाज के लिए एम्बुलेंस को भी फोन किया।

दरअसल, देवभोग के राजापारा मोहल्ले में किराए के मकान में रहने वाले शिक्षक सनत सोनवानी (47) की हत्या उसकी पत्नी सीता सोनवानी ( 37) ने बेलन से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ 302 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।

बेहोशी की हालत में हॉस्पिटल

देवभोग थाना प्रभारी गौतम चंद गावड़े ने बताया कि सनत सोनवानी पिता रामदास सोनवानी (47), खैरा तुलसी, थाना कुंडा ,जिला कवर्धा का रहने वाला है। यह वर्ष 2013 से देवभोग ब्लॉक में शिक्षक के रूप में पदस्थ था। मृतक शिक्षक गिरसुल हाई स्कूल में पदस्थ था। सोमवार की देर रात सनत को उसके किराएदार और पत्नी बेहोशी की हालत में देवभोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। इस दौरान डॉक्टर ने जांच कर सनत सोनवानी को मृत घोषित कर दिया। उसके गले और जांघ पर चोट के निशान देखकर अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी।

बेलन से दबाया गला

रात से ही पुलिस ने मृतक की पत्नी सीता सोनवानी से पूछताछ शुरू कर दी थी। सुबह हुई पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में भी डॉक्टर ने हत्या की पुष्टि की। तब पुलिस की पूछताछ में पता चला कि पति आदतन शराबी था, आए दिन शराब के नशे में घर पहुंचकर विवाद करता था। घटना वाले दिन भी शिक्षक शराब पीकर स्कूल गया था। वहां पहले हंगामा किया, फिर स्कूल के ही कमरे में ही सो गया था। इसी दौरान पत्नी ने मकान मालिक की सहयोग से उसे घर लेकर आई थी। घर आने के बाद फिर से शिक्षक गाली गलौज कर झगड़ा करने लगा‌‌। इस दौरान पत्नी ने गुस्से में आकर घर के बेलन से उसका गला दबा दिया, जिससे पति की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.