April 11, 2026

News Chakra India

Never Compromise

7 महीने बाद राजस्थान में फिर कोरोना की रफ्तार तेज, इन जिलों में मिले सबसे ज्यादा मामले

7 महीने बाद राजस्थान में फिर कोरोना की रफ्तार तेज, इन जिलों में मिले सबसे ज्यादा मामले

एनसीआई@जयपुर

देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे है। पिछले 20 दिन से केसों में इजाफा हो रहा है, करीब 8 हफ्ते पहले से यह क्रम शुरू हो गई गया था। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 5 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं।‌ इससे केन्द्र सरकार हरकत में आई है।

राजस्थान में भी कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं। गुरुवार को कोरोना के केसेज में एक साथ इजाफा देखने को मिला और 24 घंटे के अंदर 100 नए कोविड केसेज दर्ज किए गए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बाद पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। तीनों के स्वास्थ्य में आज शुक्रवार तक सुधार देखने को मिला है। राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजस्थान में भी कोविड गाइड लाइन को लेकर सख्ती दिखाने की मांग की जा रही है।

प्रदेश के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के परिजनों से फोन पर उनकी कुशलक्षेम पूछी है। मंत्री बीडी कल्ला ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाना और भीड़ से बचने की सावधानी जरूरी है। सरकार इस ओर ध्यान दे रही है।

वहीं प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सचिव डॉ.पृथ्वी ने कोरोना पर थोड़ा अलग तरह का बयान दिया, उन्होंने कहा कि राजस्थान में कोरोना केसेज फिलहाल कम हैं और हर दिन 30 से कम केसेज दर्ज हो रहे हैं। विभाग पूरी तरह सर्तकता बरत रहा है। उन्होंने कहा कि अगर केस बढ़ते हैं तो गाइड लाइन पर सख्ती करने पर विचार किया जाएगा।

कोरोना संक्रमण पर सवाई मानसिंह अस्पताल के अधीक्षक डॉ.अचल शर्मा ने कहा कि एसएमएस अस्पताल में मास्क लगाने के लिए पोस्टर बैनर लगाकर वहां आने वाले लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कोरोना केस बढ़ने पर चिंता जरूरी है, लेकिन लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। कोरोना को लेकर अस्पताल में पूरी तैयारियां हैं।

 

राजस्थान में कोरोना की स्थिति

 

राज्य में 6 अप्रेल तक कोरोना के कुल एक्टिव केसेज – 294

जिलेवार सबसे अधिक एक्टिव कोरोना केसेज

जयपुर – 57
उदयपुर – 44
जोधपुर – 32
राजसमंद – 29
बीकानेर – 24
अलवर – 20
अजमेर – 17

पिछले सात दिन में कुल संक्रमितों और मौतों की संख्या को देखा जाए तो  31 मार्च से 6 अप्रेल तक कुल 292 नए कोरोना संक्रमित केस दर्ज हुए, जबकि इस दौरान 5 कोरोना संक्रमितों की मौत की गई। राज्य में 33 जिलों में से 11 जिले ऐसे हैं, जहां एक भी कोरोना एक्टिव केस नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.