April 12, 2026

News Chakra India

Never Compromise

राहुल को सजा सुनाने वाले जज की जीभ काटने की धमकी, कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज, भाजपा ने जताया तगड़ा विरोध

राहुल को सजा सुनाने वाले जज की जीभ काटने की धमकी, कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज, भाजपा ने जताया तगड़ा विरोध

एनसीआई@नई दिल्ली

मोदी सरनेम मानहानि केस में राहुल गांधी अपनी संसद सदस्यता गंवा चुके हैं। यह मामला अब ऊपरी अदालत में है। इस सम्बन्ध में तमिलनाडु से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक कांग्रेस नेता ने अपने विवादित बयान में राहुल गांधी के खिलाफ फैसला देने वाले जज को जीभ काट लेने की धमकी दी है। इससे भाजपा आक्रोशित हो गई है। वहीं आरोपी नेता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

दरअसल, कांग्रेस की अनुसूचित जाति, जनजाति मोर्चा ने तमिलनाडु के डिडीगुल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को संसद से अयोग्य घोषित किए जाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में पार्टी के जिला प्रमुख मणिकंदन ने कहा कि 23 मार्च को सूरत कोर्ट के न्यायाधीश ने हमारे नेता राहुल गांधी को दो साल की जेल की सजा सुनाई। उन्होंने कहा-सुनिए जस्टिस एच वर्मा, जब कांग्रेस सत्ता में आएगी तो हम आपकी जीभ काट देंगे।

मणिकंदन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और डिडीगुल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिछले महीने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मोदी सरनेम पर टिप्पणी के लिए दोषी ठहराया गया था। उन्हें दो साल जेल की सजा सुनाई गई थी। सजा के बाद राहुल गांधी को संसद सदस्य के अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

भाजपा हमलावर

भाजपा एक बार फिर कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमलावर हो गई है। पार्टी की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा, क्या न्यायालय स्वत: संज्ञान लेगा और राहुल गांधी को उनकी पार्टी के लोगों द्वारा न्यायपालिका को धमकी देने के लिए जवाबदेह ठहराएगा? पार्टी के अन्य नेता भी इसका विरोध कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.