April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

आईपीएस का वीडियो: अपराधी झुकेगा भी और टूटेगा भी, पिस्तौल लहराकर खौफ फैलाने वाले बदमाशों के पैर तोड़े, पुष्पा मूवी के सॉन्ग के साथ मैसेज शेयर

आईपीएस का वीडियो: अपराधी झुकेगा भी और टूटेगा भी, पिस्तौल लहराकर खौफ फैलाने वाले बदमाशों के पैर तोड़े, पुष्पा मूवी के सॉन्ग के साथ मैसेज शेयर

एनसीआई@सीकर

सोशल मीडिया पर बंदूक और हथियारों के बल पर दादागिरी दिखाने वाले बदमाश का एक वीडियो सीकर पुलिस ने ट्वीट करते हुए चेतावनी दी है। इस वीडियो में दो बदमाश पहले बंदूक लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद अन्य वीडियोज में एक बदमाश पुलिस गिरफ्त में लंगड़ाते हुए तो दूसरा जानवरों की तरह पैर और हाथों के बल पर रेंगता नजर आ रहा है।

इस वीडियो को आईपीएस राहुल प्रकाश ने ट्वीट किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है- पुलिस के सामने आरोपी झुकेगा भी और टूटेगा भी। सीकर पुलिस के इस वीडियो में एक आरोपी के दोनों पैरों में प्लास्टर बंधे हुए हैं और उसे दो लोग सहारा लेकर बाहर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को पुष्पा मूवी के सॉन्ग के साथ शेयर किया गया है।

रंगदारी मांगने के लिए पहले फायरिंग की

आईपीएस राहुल प्रकाश ने सीकर पुलिस का जो वीडियो शेयर किया है, इसमें पैरों पर प्लास्टर बंधे हुए दिख रहे बदमाश का नाम रविंद्र उर्फ बल्लू है।

दरअसल, 25 मार्च को बल्लू ने अपने साथियों के साथ मिलकर कोटपूतली में रंगदारी के लिए अपने साथियों के साथ पेट्रोल पम्प संचालक पर फायरिंग की कोशिश की थी। इससे पहले दोनों ने हाथ में पिस्तौल लहराते हुए वीडियो बनाया था।

इसके बाद रविंद्र और उसके दो साथी सीकर के नीमकाथाना की तरफ आ गए। यहां उन्होंने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारी। एक बदमाश तो गाड़ी लेकर फरार हो गया, लेकिन रविंद्र और उसका साथी नीतीश खेतों की तरफ भागने लगा उन्होंने मोहित नाम के एक बाइक सवार पर उसकी बाइक छीनने के लिए फायर किया। भागते हुए नीतीश और रविंद्र को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उनसे जोरदार मारपीट की। इससे उनके हाथ-पैर टूट गए। इन्हें जब थाने लाया गया तो उनकी बुरी हालत थी।

सीकर एसपी करन शर्मा के मुताबिक क्राइम ब्रांच के निर्देश पर ये वीडियोज सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाते हैं, ताकि अपराधियों को पता चल सके कि अपराध की दुनिया में आने पर उनका क्या हाल होना है। यही संदेश देने के लिए कोतवाली पुलिस ने भी बदमाशों के वीडियो शेयर किए हैं।

इस वीडियो में भी रेंगते चल रहे हैं आरोपी

हाल ही में सीकर में बद्री विहार के पास हुई 60 लाख की लूट के मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जब इन्हें पकड़ने गई तो आरोपी रणजीत घर की दूसरी मंजिल से कूद गया। इससे उसके पैर में चोट लग गई। वहीं दूसरा आरोपी कमल खेदड़ पुलिस को देख अपने घर से भागने लगा, जो पहाड़ के पास जाकर पत्थरों में जा गिरा। वह भी घायल हो गया था।

पुलिस ने इसका भी एक वीडियो शेयर किया है। इसमें कोतवाली के बाहर आरोपी हाथों के बल चलते हुए दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरा आरोपी कोतवाली थाने में एक छोटे बच्चे की तरह जमीन पर रेंगते हुए दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.