कोटा आने वाले कायस्थ विद्यार्थियों-यहां हम हैं तुम्हारे अभिभावक, न हों परेशान
एनसीआई@कोटा
देशभर में शैक्षणिक नगरी के रूप में विख्यात कोटा में कोचिंग या उच्च शिक्षा के लिए आने वाले कायस्थ विद्यार्थियों को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा राजस्थान, कोटा अभिभावक की तरह सम्बल प्रदान कर रहा है। कायस्थ विद्यार्थियों के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। महासभा के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर में यह बात कही है। इसके चलते उन्होंने ऐसे कायस्थ विद्यार्थियों को आश्वस्त किया है कि वे यहां निश्चिंत होकर केवल अपनी स्टडी पर ही ध्यान दें, कोई समस्या हो तो हमसे सम्पर्क करें।

माथुर ने कहा कि-कायस्थ विद्यार्थियों को कोटा में हॉस्टल, कोचिंग इंस्टीट्यूट, स्कूल, मेडिकल इमरजेंसी आदि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उनकी तन-मन-धन से सहायता करने का कार्य हमारे द्वारा किया जा रहा है। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा राजस्थान कोटा यह सभी कार्य निःशुल्क कर रहा है।
वह आगे कहते हैं-इसलिए किसी भी कायस्थ विद्यार्थी को कोटा में कोई भी समस्या हो तो वे उन सहित (अखिल भारतीय कायस्थ महासभा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर जी), कोटा जिला अध्यक्ष नितिन भटनागर जी, नीरज कुलश्रेष्ठ जी, कमल कुलश्रेष्ठ जी, विनोद सक्सेना जी, ऋषभ माथुर जी या मयूर सक्सेना जी से मोबाइल नम्बर 7737187123/ 6350035729 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
