April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

सनसनीखेज खबर: माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की पुलिस घेरे में गोली मारकर हत्या, आरोपियों ने किया सरेंडर, सुबह ही दफनाया गया था अतीक का बेटा

सनसनीखेज खबर: माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की पुलिस घेरे में गोली मारकर हत्या, आरोपियों ने किया सरेंडर, सुबह ही दफनाया गया था अतीक का बेटा

एनसीआई@प्रयागराज

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात को मेडिकल कॉलेज के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। ‌ दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। गोली मारने वाले तीन जने बताए गए हैं। इन्होंने भारी सुरक्षा घेरे में होने के बावजूद अतीक और अशरफ पर गोलियां बरसाईं। इस समय मीडियाकर्मी इनसे बात कर रहे थे। तभी वहां मीडियाकर्मी ही बन कर पहुंचे आरोपियों ने पहले अतीक के सिर पर गोली मारी। उसके बाद दूर से अशरफ पर गोलियां बरसाईं।

इससे मौके पर भारी हड़बड़ी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों सहित मीडिया कर्मियों को भी जान बचाने के लिए भागना पड़ा। बताया गया है कि आरोपियों ने तुरंत ही पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। इनके नाम अरुण मौर्य, सनी व लवलेश सामने आए हैं। एहतियातन पूरे उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई है। संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च भी निकाला जा रहा है। इस मामले की जांच के लिए 3 सदस्यीय न्यायिक पैनल की घोषणा की गई है। अतीक और अशरफ गोलियां लगने से मौके पर ही गिर गए थे। ‌ दोनों के हाथों में हथकड़ियां लगी हुई हैं।

उल्लेखनीय है कि आज सुबह ही अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम को सुपुर्द ए खाक किया गया था। इनकी गुरुवार को पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई थी। ‌‌‌‌‌

मर भी जाते तो कोई गम नहीं था

यहां यह भी सामने आया है कि अतीक और अशरफ की हत्या करने वाले तीनों युवकों ने प्रयागराज के एक कोचिंग सेंटर में एडमिशन लिया था और पढ़ाई की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने दोनों माफिया डॉन की हत्या करने के बाद अपने हथियार डाल दिए थे और सरेंडर सरेंडर चिल्लाने लगे थे। बाद में पुलिस से हुई पूछताछ में इन्होंने कहा है कि हम मर भी जाते तो कोई गम नहीं था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.