April 12, 2026

News Chakra India

Never Compromise

बिरला की पहल पर आयोजित कैंसर जांच शिविर में सामान्य दिखने वाली तीन महिलाओं में भी मिले कैंसर के लक्षण

बिरला की पहल पर आयोजित कैंसर जांच शिविर में सामान्य दिखने वाली तीन महिलाओं में भी मिले कैंसर के लक्षण

एनसीआई@कोटा

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित ‘कैंसर जांच: आपके द्वार अभियान’ में ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें सामान्य तौर पर तो व्यक्ति में कोई लक्षण नहीं दिखते, परन्तु जांच करने पर उनमें कैंसर की आशंका सामने आ रही है। ऐसे ही मामले इटावा में आयोजित निःशुल्क जांच शिविर में भी सामने आए हैं। यहां मेमोग्राफी जांच में तीन महिलाओें में कैंसर की आशंका सामने आई। उन्हें अब एडवांस जांच के लिए बुलाया गया है।

बिरला की पहल पर जयपुर के महावीर कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र तथा कैंसर केयर (महिला विंग) के संयुक्त तत्वावधान में 9 अप्रेल को इटावा में यह शिविर आयोजित किया गया था। इसमें आई तीन महिलाओं में सामान्य जांच में तो कोई लक्षण नहीं मिले। इस पर डॉक्टर के परामर्श पर उनकी मैमोग्राफी (स्तन की जांच) की गई थी। इसकी रिपोर्ट शुक्रवार देर रात आई, इसमें इन तीनों महिलाओं में कैंसर की आशंका पाई गई है।
ऐसे में इन महिलाओं को शनिवार को फोन पर सूचित कर जयपुर आने के लिए कहा गया है। जयपुर में तीनों महिलाओं की एडवांस जांचें भी निःशुल्क की जाएंगी। इनमें भी यदि कैंसर की पुष्टि होती है तो उनके उपचार का इंतजाम किया जाएगा।

...तो बच सकेगी जान

इस तरह के मामलों में डॉक्टरों का कहना है कि जागरुकता की कमी तथा लज्जा के कारण अक्सर महिलाएं अपनी जांच नहीं करवाती हैं। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं से ऐसे मामलों में आगे आने की तो कल्पना करना भी कठिन है। लेकिन लोकसभा अध्यक्ष बिरला की पहल पर ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर कैंसर की निःशुल्क जांच की जा रही है। घर के निकट ही निःशुल्क जांच होने के कारण लोग भी इन शिविरों में आ रहे हैं। ऐसे में जल्द ही रोग पकड़ में आने के कारण उनका जीवन बचने की सम्भावना भी बढ़ गई है।

दीगोद शिविर में हुई 88 की जांच

कैंसर जांच आपके द्वार अभियान के तहत शनिवार को दीगोद प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित शिविर में 88 ग्रामीणों की जांच की गई। इसमें 3 पूर्व घोषित मरीज भी पहुंचे। इसके अलावा जांच में एक व्यक्ति में कैंसर होने की आशंका पाई गई। डॉक्टर के परामर्श के आधार 30 व्यक्तियों की जांच की गई।

इस दौरान प्रधान कृष्णा शर्मा,  भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राकेश सनाढ्य, पंचायत समिति सदस्य विशाल गुर्जर, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जगमोहन नागर, भाजपा नेता अवधेश शर्मा, इंद्र खंडेलवाल, मनोज मीणा आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.