April 12, 2026

News Chakra India

Never Compromise

अतीक अहमद के दफ्तर में मिला खून से सना चाकू, दुपट्टा, टूटी हुई चूड़ियां, हर जगह खून के धब्बे, देखें वीडियो

अतीक अहमद के दफ्तर में मिला खून से सना चाकू, दुपट्टा, टूटी हुई चूड़ियां, हर जगह खून के धब्बे, देखें वीडियो

एनसीआई@प्रयागराज

अतीक अहमद के चकिया स्थित दफ्तर में भारी मात्रा में खून के धब्बे मिले हैं। साथ ही खून से सना चाकू, चूड़ियां, सफेद दुपट्टा व लेडिस पर्स भी मिला है। इससे एक बार फिर पुलिस में हड़कम्प मच गया है। इन धब्बों को दो-तीन दिन पुराना ही माना जा रहा है। अतीक के पूरे दफ्तर में ही जगह-जगह खून के धब्बे दिखाई दे रहे हैं। इन हालातों से यहां कोई बड़ी अनहोनी घटना होने की आशंका जताई जा रही है। आज दिन में कुछ पत्रकार जब इस दफ्तर में रिपोर्टिंग करने गए, तब यह मंजर सामने आया। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। दो-तीन दिन पहले जब पत्रकार यहां आए थे तो हालात सामान्य थे।

अतीक अहमद की हत्या के बाद उसके दफ्तर के अंदर इस तरह खून के धब्बे मिलना और पूरा दफ्तर अस्त व्यस्त होना बेहद चौंकाने वाला मामला है। खून के ये धब्बे ग्राउंड फ्लोर से लेकर ऊपर सीढ़ियों तक पर दिखाई दे रहे हैं। जबकि खून से सना चाकू नीचे ही पड़ा हुआ हैं। सफेद रंग का दुपट्टा ऊपर के कमरे में एक सोफे पर रखा हुआ है। इस पर भी खून के निशान हैं। एक जगह टूटी हुई चूड़ियां भी मिली हैं।

इस हालात के साथ ही अतीक के दफ्तर में सारा सामान बुरी तरह से अस्त व्यस्त भी है। इससे यह भी लग रहा है कि यहां कुछ ढूंढने की कोशिश की गई है। किचन में भी चावल और दूसरा सामान बेतरतीब फैला हुआ है। किचन के अंदर भी खून के निशान हैं। अलमारी के कपड़े बाहर फैले हुए हैं। कागजों में भी कुछ ढूंढने की कोशिश की गई है, इस कारण दफ्तर में कागज भी बिखरे हुए हैं।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस खबर की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया है। पुलिस की टीम मामले की जांच के लिए दफ्तर में पहुंची और मौके से सबूत इकट्ठा किए। साथ ही दफ्तर की तलाशी भी ली।

चकिया स्थित अतीक का ये वही दफ्तर है, जहां लोगों का अपहरण कर लाया जाता था और फिर उन्हें टॉर्चर किया जाता था। अतीक अहमद के इस दफ्तर के आगे के हिस्से को बुलडोजर से ढहाया जा चुका है।‌ वहीं अब इस मामले में पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इस हाई प्रोफाइल केस में इस दफ्तर की निगरानी क्यों नहीं की गई। पुलिस ने इसे सील क्यों नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.