April 18, 2026

News Chakra India

Never Compromise

जनता परेशान हो तो भाजपा कार्यकर्ता शांत नहीं बैठेगाः बिरला

जनता परेशान हो तो भाजपा कार्यकर्ता शांत नहीं बैठेगाः बिरला

कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले विधायक संदीप शर्मा-प्रदेश में ऐसे हालत कभी नहीं देखे

एनसीआई@कोटा

कोटा दक्षिण विधान सभा क्षेत्र के विज्ञान नगर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन गुरुवार रात आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ समाज सेवी और कोटा उपभोक्ता होलेसेल भंडार के अध्यक्ष हरिकृष्ण बिरला ने कहा कि यदि जनता परेशान है तो भाजपा कार्यकर्ता घर पर शांति से नहीं बैठ सकता है।

अशोक पार्क के सामने एक निजी परिसर में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बिरला ने कहा कि सरकार का काम होता है कि वे अपने लोगों के हितों की रक्षा करे, लेकिन वर्तमान कांग्रेस सरकार सिर्फ स्वयं के हित साधने में लगी हुई है। जनता की दुख-तकलीफों से सरकार को कोई मतलब नहीं रह गया है। जनता सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही है, लेकिन कोई सुनवाई करने वाला नहीं है। ऐसी स्थिति को बदलने का समय आ गया है और इस बदलाव का जिम्मा कार्यकताओं को उठाना होगा।

विधायक संदीप शर्मा यह बोले

कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि विकास के काम तो दूर, लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति भी नहीं हो रही है। सड़कें उधड़ी हुई हैं, उधर लोगों के पैसों को चौराहों पर बेवजह खर्च किया जा रहा है। ट्रेफिक फ्री लाइट के नाम पर शहर की यह हालत हो गई है कि बरसों से रह रहे लोग भी रास्ता तय नहीं कर पा रहे हैं।

विधायक शर्मा ने कहा कि सरकारी धन को सिर्फ एक विधानसभा की ओर मोड़ दिया गया है। हालत यह है कि मंत्री के सामने पूर्व उप मुख्यमंत्री खड़ा है तो जिले के प्रभारी मंत्री का विरोध जिले के ही विधायक कर रहे हैं। राजस्थान में ऐसे हालात कभी नहीं देखे।

जन्म प्रमाण पत्र भी बनना मुश्किल

नेता प्रतिपक्ष विवेक राजवंशी ने कहा कि व्यक्ति के जन्म से मृत्यु तक उसका जुड़ाव नगर निगम से रहता है। लेकिन कोटा में नगर निगमों ने जैसे जनता की आशाओं और अपेक्षाओं से ही अपना जुड़ाव खत्म कर दिया है। जनता उम्मीदों के साथ निगम में आती है और निराश होकर वहां से लौटती है। यदि भाजपा पार्षद दृढ़ता के साथ लोगों का साथ नहीं दें तो वहां तो जन्म प्रमाण पत्र भी एक-एक महीने तक नहीं मिले। दुख की बात यह है कि बताने पर भी स्थिति को सुधारने के लिए महापौर और अधिकारी, कोई तैयार नहीं है।

कार्यक्रम में भाजपा विज्ञान नगर मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र सोनी (लाला), पार्षद दिलीप नायक, विवेक मित्तल, मधु कुमार शर्मा,  केसर सिंह राठौड़, नंदकिशोर वैष्णव, दीपक कश्यप, कमल जैन, ओम प्रकाश मेहरा, ललित शर्मा, मनोहर लाल गुप्ता, विनोद भंडारी, सुरेश लखेरा, हरिओम शर्मा, बृजमोहन पंचोली, मंडल उपाध्यक्ष संजय सिंह (कामू), गजेन्द्र सिंह देवड़ा, पूनम दुसेजा, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कैलाश राठौड़, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा संतोष राजावत, मंडल महामंत्री शंकर अम्बवानी, त्रिलोक स्वामी, अशोक पचेरवाल,  ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष निशिद यादव, अनिल जैन ठोडा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गीता वर्मा, मंडल मंत्री सुरेन्द्र राठौड़, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष धनराज भगोरिया, चंद्रप्रकाश डोडानी आदि मंडल कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.