December 12, 2025

News Chakra India

Never Compromise

कोरोना का खतरा: मॉक ड्रिल में परखी बूंदी जिला अस्पताल की तैयारियां, जानिये इस दौरान क्या रहे हालात

कोरोना का खतरा: मॉक ड्रिल में परखी बूंदी जिला अस्पताल की तैयारियां, जानिये इस दौरान क्या रहे हालात

एनसीआई@बूंदी

कोरोना के नए वेरिएंट जे एन-1 से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों को जांचने के लिए मंगलवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल के दौरान कार्यवाहक एसडीएम (आईएएस) मोहित ने जिला चिकित्सालय में कोरोना के नए वेरिएंट जे एन-1 से निपटने के लिए की गई तैयारियों तथा संसाधनों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने जिला चिकित्सालय में धूम्रपान करने वालों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही करने तथा धूम्रपान से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोविड वार्ड की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मॉक ड्रिल में कोरोना पीड़ित के अस्पताल आने, इलाज, प्रबंधन और इस दौरान आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए रिहर्सल किया गया। कोविड वार्ड में वेंटिलेटर और अन्य मशीनों की क्रियाशीलता को भी परखा गया।सीएमएचओ डॉ. ओपी सामर ने बताया कि कोरोना महामारी का मुकाबला करने के लिए अस्पताल की परिचालन तैयारियां सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है। कोविड वार्ड में आवश्यक संसाधनों की पूर्ति की जा चुकी है। जिला अस्पताल में स्थापित कोविड वार्ड में बेड से लेकर वेंटिलेटर तक सभी सुविधाएं सुचारू कर ली गई हैं।  निरीक्षण के दौरान पीएमओ डॉ. प्रभाकर विजय  मौजूद भी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.