December 12, 2025

News Chakra India

Never Compromise

राजस्थान: यहां मिले दो कोरोना पॉजिटिव युवक, परिवार और सम्पर्क में आए लोगों की जांच, होम आइसोलेट किया

राजस्थान: यहां मिले दो कोरोना पॉजिटिव युवक, परिवार और सम्पर्क में आए लोगों की जांच, होम आइसोलेट किया

जैसलमेर सीएमएचओ डॉ. बीएल बुनकर ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए दोनों युवकों के सेम्पल जांच के लिए भेजे गए हैं। उनकी ट्रेवल हिस्ट्री को भी खंगाला जा रहा है। परिवार और सम्पर्क में आए लोगों के भी सेम्पल लिए गए हैं।

एनसीआई@जैसलमेर

जिले में दो कोरोना पॉजिटिव युवक मिले हैं। दोनों में सर्दी-खांसी के लक्षण पाए गए हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों युवकों के परिवार की जांच के लिए सेम्पल लिए गए हैं। वहीं, उनके सम्पर्क में आए लोगों की जांच भी की जा रही है। सभी संदिग्धों को होम आइसोलेट कर दिया गया है।

युवकों की खंगाली जा रही ट्रेवल हिस्ट्री 

जानकारी के अनुसार दोनों युवकों के सेम्पल जांच के लिए भेजे गए हैं, ताकि, पता लगाया जा सके कि वे नए वेरिएंट JN-1 से संक्रमित हैं या किसी अन्य से। सीएमएचओ डॉ. बुनकर ने इस बात की पुष्टि की है। उनकी ट्रेवल हिस्ट्री को भी खंगाला जा रहा है। दोनों युवकों के परिवार और सम्पर्क में आए लोगों के भी सेम्पल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।

उल्लेखनीय है कि इस साल जिले में कोराना से डेढ़ा गांव में एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। वहीं, 92 कोरोना पॉजिटिव भी सामने आए थे।

सरकार ने एडवाइजरी जारी की

टूरिस्ट सीजन के बीच कोरोना पॉजिटिव युवकों के मिलने के कारण मेडिकल विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। सीएमएचओ डॉ. बीएल बुनकर ने बताया कि राज्य सरकार ने कोरोना के नए वेरिएंट JN-1 को लेकर एडवाइजरी जारी की है। सर्दी, जुकाम और खांसी के मरीजों के सेम्पल लिए जा रहे हैं।

नए वेरिएंट ने बढ़ाई टेंशन

केरल में कोराना के नए वेरिएंट JN-1 से संक्रमित मरीज मिलने के बाद एक बार फिर लोगों की टेंशन बढ़ गई है। केन्द्र की मोदी सरकार ने सभी राज्यों को सतर्क रहने के लिए कहा है। कर्नाटक सरकार राज्य में  60 साल से अधिक उम्र वाले लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर चुकी है, हालांकि, यह वेरिएंट ज्यादा खतरनाक नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.