March 10, 2026

News Chakra India

Never Compromise

देव धाम श्री भैरू जी महाराज मंदिर के शिखर पर 5.5 फीट का भव्य कलश स्थापित, महाप्रसाद का श्रद्धालुओं ने लिया लाभ

देव धाम श्री भैरू जी महाराज मंदिर के शिखर पर 5.5 फीट का भव्य कलश स्थापित, महाप्रसाद का श्रद्धालुओं ने लिया लाभ

भगवान श्री देवनारायण के जन्मोत्सव के अवसर पर हुआ यह आयोजन

एनसीआई@कोटा

वैशाली नगर, बोरखेड़ा स्थित देव धाम श्री भैरू जी महाराज मंदिर में सेवक गिरिराज गोचर की ओर से एक दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत श्री रामायण पाठ की स्थापना हुई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। साथ ही मंदिर समिति की ओर से शिखर पर 5.5 फीट का भव्य कलश स्थापित किया गया। संध्या के समय मंदिर प्रांगण में जागरण का आयोजन हुआ। इसमें भजन-कीर्तन से भगवान का गुणगान किया गया।

मंदिर पर श्री देवनारायण भगवान का जन्मोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। भक्तों ने जयकारों के साथ मंगल आरती की। इसके बाद भगवान को विशेष भोग अर्पित किया गया।

उल्लेखनीय है कि इस मंदिर में 8 अखंड ज्योतियां वर्षों से प्रज्वलित हैं। ये भक्तों की अटूट श्रद्धा और आस्था का प्रतीक हैं। इसके अलावा मंदिर का धूना भी वर्षों से निरंतर अखंड रूप से जल रहा है।

विशाल भंडारे का भी हुआ आयोजन

मंदिर समिति की ओर से मंदिर के शिखर पर 5.5 फीट का भव्य कलश स्थापित किया गया। कलश स्थापना से पूर्व विधिवत पूजा, अभिषेक व हवन कर शुद्धिकरण किया गया। कलश चढ़ाने के पश्चात मंदिर परिसर में भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्रद्धालु यहां समस्याओं का पाते हैं समाधान

मंदिर समिति ने बताया कि यहां हर रविवार करीब 100 यात्री दर्शन के लिए आते हैं।‌ ये यहां अपनी समस्याओं का समाधान भी प्राप्त करते हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि श्री देवनारायण भगवान की कृपा से उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.