माटूंदा में नि: शुल्क एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर जारी, अब तक 400 से अधिक मरीजों किया गया उपचार
एनसीआई@बूंदी
शहर के निकटवर्ती माटूंदा गांव में बाबा लक्खी शाह जी की 447 वीं जयंती के उपलक्ष्य में 5 जुलाई से शुरू हुए 7 दिवसीय नि:शुल्क एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर में मंगलवार तक 401 रोगियों का इलाज किया जा चुका था। यह शिविर 11 जुलाई तक चलेगा।
माटूंदा निवासी रिटायर्ड तहसीलदार देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि गांव के गुरुद्वारे के पास आयोजित इस शिविर में विशेषज्ञ रामलाल चौधरी व सेवादार ज्ञानी मोहन सिंह अपनी सेवा दे रहे हैं। दावा है कि इस शिविर में विभिन्न अिसाध्य रोगों का इलाज किया जाता है। इनमें लकवा, गठिया, शुगर, घुटनों का दर्द, ब्लड प्रेशर, किडनी, साइटिका, ल्यूकोरिया, चक्कर आना आदि का इलाज किया जाता है।
