November 16, 2025

News Chakra India

Never Compromise

पंजाबी महिलाओं की संस्था सोहनी फुलकारी ने वृद्ध आश्रम में भजन संध्या का आयोजन किया, उपहार भी भेंट किए

पंजाबी महिलाओं की संस्था सोहनी फुलकारी ने वृद्ध आश्रम में भजन संध्या का आयोजन किया, उपहार भी भेंट किए

एनसीआई@कोटा

पंजाबी महिलाओं की संस्था सोहनी फुलकारी की ओर से गुरुवार को राजकीय वृद्ध आश्रम (सेवाधाम आश्रम) विवेकानंद में भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें वृद्धा आश्रम के सभी वृद्धजन मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल भक्ति का संचार ही नहीं, बल्कि बुज़ुर्गों के प्रति सम्मान और सेवा भाव को प्रकट करना भी था।

कार्यक्रम का आयोजन संस्था की सक्रिय सदस्यों रचना चावला, रानी गोहरी, शालिनी विज, सीमा गांधी, उषा चावला, प्राची संघर्षी, पूनम भारद्वाज किरण वैद और रोजी आहुजा के विशेष सहयोग से किया गया। भजन संध्या में किरण वैद के मधुर भजनों की प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिरस से भर दिया। इससे सभी को गहरी आत्मिक शांति का अनुभव हुआ।

इस कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि सभी सदस्यों ने मिलकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपहार स्वरूप उपयोगी सामग्री तैयार की और उन्हें सप्रेम भेंट की। इनमें सोहनी फुलकारी संस्था की ओर से फल, शालिनी, प्राची और पूनम की ओर से चादरें, किरण वैद की ओर से इमरती, पूजा की ओर से जीरा पानी, ललिता कपूर की ओर से लड्डू और नमकीन, रोजी अहूजा की ओर से डायपर, रानी, श्वेता, सोनाली और प्रीति की ओर से बिस्किट्स भेंट किए गए।

इन सभी सेवाभावी प्रयासों ने बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी और वातावरण को अपनत्व से भर दिया। वरिष्ठजनों ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उनके जीवन के सुखद पलों में से एक था। भजन संध्या के अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन का समापन सुखद स्मृतियों के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.