December 12, 2025

News Chakra India

Never Compromise

बूंदी: ‘वंदे मातरम्’ के 150 वें स्मरण समारोह पर किया सामूहिक गान, निकाली जनजागरूकता रैली, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया श्रमदान

बूंदी: ‘वंदे मातरम्’  के 150 वें स्मरण समारोह पर किया सामूहिक गान, निकाली जनजागरूकता रैली, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया श्रमदान

एनसीआई@बूंदी

‘वंदे मातरम्’ के 150वें स्मरण समारोह के अवसर पर नगर परिषद बूंदी की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनका नेतृत्व नगर परिषद की सभापति सरोज अग्रवाल ने किया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत खेल संकुल के सामने स्थित शहीद सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर व श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई। इसके पश्चात नगर परिषद बूंदी के सभी अधिकारियों व कार्मिकों ने स्वच्छता श्रमदान किया गया। नगर परिषद की ओर से इस अवसर पर जागरूकता रैली भी निकाली गई। यह नगर परिषद परिसर से प्रारम्भ होकर खेल संकुल तक पहुंची। रैली में नगर परिषद कर्मियों तथा आम शहरवासियों ने तिरंगे के साथ देशभक्ति के नारों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता व राष्ट्रगान के प्रति जागरूक किया। इस दौरान राष्ट्र गीत ‘वंदेमातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया। साथ ही सभी ने स्वच्छता की शपथ भी ली।

नगर परिषद परिसर में इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने देशभक्ति की थीम पर आकर्षक रंगोली बनाकर देशप्रेम की भावना को प्रकट किया। कार्यक्रम का समापन स्वच्छता और राष्ट्रप्रेम के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर नगर परिषद आयुक्त धर्मेन्द्र कुमार मीणा, एईएन दिनेश कुमार मीणा, दीप्ती पाटनी, डीपीओ शालिनी जैन, जेईएन अनिल मेहरा, रोहित सोनी, जोधराज मीणा, एमआईएस इंजीनियर शुभम पारीक, नगर परिषद स्टाफ तथा क्लेवेरिनो आईइसी टीम, रवि नागर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.