December 12, 2025

News Chakra India

Never Compromise

कोटा में रविवार को रन फॉर यूनिटी का होगा आयोजन, भाजपा शहर जिला कोटा की ‘मन की बात’ और सोशल मीडिया कार्यक्रम बैठक हुई

कोटा में रविवार को रन फॉर यूनिटी का होगा आयोजन, भाजपा शहर जिला कोटा की ‘मन की बात’ और सोशल मीडिया कार्यक्रम बैठक हुई

एनसीआई@कोटा

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वी जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा कोटा शहर की ओर से रविवार, 16 नवम्बर की सुबह 8 बजे शहीद स्मारक से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक राकेश मिश्रा ने बताया कि इसमें आमजन से लेकर भाजपा कार्यकर्ता, खिलाड़ी, विधार्थी, कर्मचारी- अधिकारी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि हमें अपना ऐसा सूचना तंत्र विकसित करना है कि हम एक कार्यकर्ता को सूचना दें तो वह बूथ स्तर तक के सभी कार्यकर्ताओं के पास तुरंत पहुंच सके। जिलाध्यक्ष जैन और मन की बात कार्यक्रम के संयोजक महेन्द्र सिसोदिया ने कहा कि हम सभी को सामूहिकता से कार्य करना है, जिससे हमारे कोटा शहर का नाम प्रदेश में ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अग्रणी स्थान पर शामिल हो सके।

इस अवसर पर महामंत्री रितेश चित्तौड़ा, महावीर नायक बिल्लू, शैलेन्द्र ऋषि, राम लाल टटवाडिया, मन की बात कार्यक्रम संयोजक महेन्द्र सिसोदिया, सभी मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रतिनिधि सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.