January 25, 2026

News Chakra India

Never Compromise

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ का संघर्ष चेतना महा अधिवेशन 14 को जयपुर में, प्रदेश भर के कर्मचारी मांगों पर मंथन कर आंदोलन की रूपरेखा करेंगे तैयार

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ का संघर्ष चेतना महा अधिवेशन 14 को जयपुर में, प्रदेश भर के कर्मचारी मांगों पर मंथन कर आंदोलन की रूपरेखा करेंगे तैयार

एनसीआई@बूंदी

सरकार द्वारा लगातार कर्मचारियों की मांगों की कथित अनदेखी एवं उत्पीड़न के विरोध में प्रदेश व्यापी आह्वान के तहत रविवार, 14 दिसम्बर को खंडेलवाल ऑडिटोरियम वैशाली नगर, जयपुर में संघर्ष चेतना महा अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिला अध्यक्ष सत्यवान शर्मा ने यह जानकारी दी।

इसके अनुसार, महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष महावीर शर्मा एवं महामंत्री महावीर सिहाग के नेतृत्व में चेतना महा अधिवेशन में घटक संगठनों के शीर्ष नेतृत्वकर्ता एवं प्रदेश के सभी 41 जिलों के प्रतिनिधि राजधानी में एकत्र होंगे।‌ ये कर्मचारियों की लम्बित समस्याओं पर मंथन कर लगातार सरकार की ओर से की जा रही कथित अनदेखी व संवादहीनता पर राज्यव्यापी बड़े आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष महावीर शर्मा एवं महासंघ के पदाधिकारियों ने इससे पूर्व प्रदेश के सभी जिलों में संघर्ष चेतना यात्रा निकालकर 41 जिलों एवं 300 से ज्यादा उपखंड मुख्यालय में पहुंचकर कर्मचारियों से संवाद कायम किया था।

ये हैं प्रमुख मांगें

संयुक्त महासंघ के जिला अध्यक्ष सत्यवान शर्मा ने बताया कि महासंघ की ओर से सभी विभागों के कार्मिकों को पदोन्नति के समान अवसर मिलें, इसके लिए पदोन्नति विसंगति दूर करने, पुरानी पेंशन से की जा रही छेड़छाड़ बंद करने, सभी विभागों में स्पष्ट एवं पारदर्शी स्थानांतरण नीति लागू करने, सभी संविदा कर्मियों को नियमित करने, आरजीएचएस योजना में की जा रही कटौतियां बंद करने, 9 अक्टूबर के एनपीएस पुनः लागू करने के आदेश को रद्द करने, तृतीय श्रेणी शिक्षकों के आठ साल से बंद स्थानांतरण व लम्बित डीपीसी करने, कुछ विभाग में ऑनलाइन उपस्थिति के नाम पर दी जारी कथित प्रताड़ना को बंद करने सहित महासंघ के 11 सूत्रीय मांग पत्र पर कार्यवाही करने की सरकार से मांग की जा रही है।

अधिवेशन में ये पदाधिकारी होंगे शामिल 

संयुक्त महासंघ के जिला मंत्री गोपाल लाल वर्मा ने बताया कि बूंदी जिले से संघर्ष चेतना महा अधिवेशन जयपुर में राजस्थान पंचायती राज अतिरिक्त एवं सहायक विकास अधिकारी संघ, राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ से जिलाध्यक्ष रामप्रसाद गोचर, कैलाश मेघवाल, राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षा संघ से जिलाध्यक्ष विरेन्द्र कुमार मीणा, रमेश कुमार शर्मा, रामलाल मेहरा, हरिमोहन मीणा, सूरजमल सैनी, राजस्थान आयुर्वेद परिचारक संघ से जिलाध्यक्ष हीरालाल सैनी, राजस्थान अधीनस्थ कर्मचारी संघ (आर्थिक एवं सांख्यिकी) से महेश वर्मा कोषाध्यक्ष महासंघ, राजस्थान एलएचवी / एएनएम संघ ऑफ राजस्थान से जिलाध्यक्ष सोनाली गुप्ता, राजस्थान कानूनगो संघ से हेमन्त दुबे, राजस्थान सहायक कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष अमृत सोलंकी, राजस्थान पटवार संघ से ओम प्रकाश चोबदार, राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन से जिलाध्यक्ष अंकित दाधीच, राजस्थान राज्य अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ से जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र जांगिड़, पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ बूंदी से जिलाध्यक्ष बलबीर गुर्जर, राजस्थान वन अधीनस्थ कर्मचारी संघ से जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह, अखिल राजस्थान राज्य कृषि पर्यवेक्षक संघ से लादूलाल मेघवाल, महावीर प्रसाद, राधेश्याम, शिवप्रकाश, हेमराज मीणा, राजस्थान वन विभाग श्रमिक संघ से रघुनाथ सिंह, राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत), राजस्थान पंचायतीराज मंत्रालयिक संघ के जिलाध्यक्ष आदि भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.