खेल संकुल कोटा की प्रतिभाओं ने खेल के साथ बोर्ड परीक्षाओं में भी किया नाम रोशन, सभी खिलाड़ियों को किया सम्मानित
एनसीआई@कोटा
कोटा जिले के खेल संकुल से 17, 19 वर्ष जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय हेंडबॉल के साथ बास्केटबॉल, जूडो, हॉकी, फुटबॉल, कुश्ती, टेबल टेनिस, एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों ने राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में 91% तक अंक हासिल करके नाम रोशन किया।
सभी खिलाड़ियों का खेल संकुल में आयोजित समारोह में सम्मान किया गया। इस अवसर पर राजस्थान हेंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष एवं एडवोकेट नरेश शर्मा मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा कार्यालय संयुक्त शिक्षा संभाग शिवराज सिंह चौधरी ने की। इस अवसर पर नवीन पदभार ग्रहण करने वाले उप जिला शिक्षा अधिकारी, शारीरिक शिक्षा कोटा सूरज करण बड़गोत्या का खेल संकुल के प्रशिक्षकों ने सम्मान किया।
इस अवसर पर अतिथियों ने खेल के साथ-साथ बोर्ड परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट अंक हासिल करने पर खिलाड़ियों को बधाई दी। हेंडबॉल प्रशिक्षक नीता डांगी की ओर से सभी खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। सभी को अल्पाहार भी दिया गया।
इस अवसर पर प्रशिक्षक अविनाश सिंह, उमेश शर्मा, आसिफ, उज्ज्वल शर्मा, इंद्रजीत शर्मा, पवन मीणा, महावीर, साबिर, रितु सिंह, मीना सुमन, मुकेश गुर्जर, शिमला गुर्जर, दानिश शेख, किशन गुर्जर, अंजू बाला गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
