एनसीआई@बूंदी
हरियालो राजस्थान, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 76वां जिला स्तरीय वन महोत्सव शुक्रवार सुबह 8.30 बजे खेल संकुल में आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रहेंगे। अध्यक्षता ऊर्जा राज्य मंत्री व बूंदी जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर करेंगे। इसके बाद बिरला सर्किट हाउस बूंदी में जन सुनवाई भी करेंगे।
