April 22, 2026

News Chakra India

Never Compromise

अब इन मंत्री के साथ सेल्फी लेने के लिए देने होंगे 100 रुपए

अब इन मंत्री के साथ सेल्फी लेने के लिए देने होंगे 100 रुपए

एनसीआई@भोपाल

“सेल्फी की वजह से बहुत समय बर्बाद होता है और कई बार इस कारण कार्यक्रमों में देरी से पहुंचते हैं। इसलिए संगठनात्मक दृष्टि से अब जो भी सेल्फी लेना चाहता है, तो उसे बीजेपी की लोकल मंडल यूनिट में 100 रुपए जमा कराने चाहिए।” राजधानी भोपाल से करीब 250 किलोमीटर दूर खंडवा में मीडिया से बात करते हुए मध्य प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने यह बात कही।

उषा ठाकुर ने यह भी कहा कि वो अब से बुके (गुलदस्ता) की जगह किताबें एक्सेप्ट करेंगी। उनका कहना है कि भगवान विष्णु को ही फूल चढ़ाए जा सकते हैं, क्योंकि उनमें लक्ष्मी का निवास है। उन्होंने कहा, “फूलों में देवी लक्ष्मी का निवास है, इसलिए भगवान विष्णु के अलावा कोई भी ऐसा नहीं है जो साफ और बेदाग हो, इसलिए मैं फूल स्वीकार नहीं कर सकती। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा था कि बुके की जगह बुक देनी चाहिए।”

उल्लेखनीय है कि, इससे पहले 2015 में बीजेपी नेता कुंवर विजय शाह ने भी कहा था कि जो लोग उनके साथ सेल्फी खिंचवाना चाहते हैं, उन्हें इसके लिए 10 रुपए देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.