April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

शिक्षा मंत्री दिलावर की गहलोत और डोटासरा को बड़ी चेतावनी

शिक्षा मंत्री दिलावर की गहलोत और डोटासरा को बड़ी चेतावनी

एनसीआई@कोटा

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा-गोविंद सिंह डोटासरा जी, अशोक गहलोत जी आपको जो कुछ खाना हो, खा लो, जो पीना हो, पी लो। थोड़े दिन बाद आपको जेल में चक्की चलानी पड़ेगी। गिनती की चार रोटी मिलेगी। ये मैं बार-बार कह रहा हूं और फिर कह रहा हूं। अपराधियों को ईडी छोड़ेगी नहीं। आपके राज में पेपर लीक नहीं हुए, बेचे गए थे।

कोटा के रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र की छापेड़ा बस्ती, बड़ोदिया कलां गांव में जनसम्पर्क के दौरान शिक्षा मंत्री ने यह बात कही। वे इन गांवों में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी ओम बिरला के समर्थन में जनसम्पर्क करने पहुंचे थे।

पेपर रखकर चाबी चोरों के हाथ में दे दी

शिक्षा मंत्री ने कहा- इन लोगों ने पेपर चोरी करवाए। ईडी अपना काम कर रही है और जल्द इन पर शिकंजा आने वाला है। मदन दिलावर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व सीएम अशोक गहलोत के लिए कहा कि इन लोगों ने कॉम्पीटिशन एग्जाम के पेपर बेच दिए और करोड़ों रुपए कमाए।

पेपर लीक नहीं हुए, बेचे गए थे। राजीव गांधी स्टडी सर्किल में पेपर रखे गए, जो कभी नहीं रखे जाते थे। चाबी भी चोरों के हाथों में दे दी, जिन्होंने ताला खोला और पेपर निकाल लिए। मैंने कहा था और फिर कह रहा हूं, डोटासरा और गहलोत की ओर ईडी की जांच बढ़ रही है। ईडी की जांच में तथ्य सामने आने वाले हैं कि डोटासरा और गहलोत दोषी हैं और ये भी जेल जाने वाले हैं।

इसके अलावा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा कि जेल जाते ही दिल्ली के सीएम का 2 किलो वजन घट गया।

चोरी-भ्रष्टाचार कर इतरा रहे हो

मदन दिलावर बोले- डोटासरा ने कहा कि मदन दिलावर ने अपनी मां का दूध पीया है तो मुझे अरेस्ट करो। हम अरेस्ट थोड़ी करेंगे, अरेस्ट तो ईडी करेगी। आप अपराधी हो, यह हम बार-बार कह रहे हैं। अपराधियों को ईडी नहीं छोड़ती। दिल्ली के सीएम केजरीवाल बार-बार कहते थे कि मुझे गिरफ्तार करो। जो केजरीवाल चोर हैं, अब जेल में बैठे हैं। दो दिन में वजन घट गया। इसलिए डोटासरा जी और गहलोत साहब जो खाना-पीना है खा लो। थोड़े दिन बाद जेल में चक्की चलानी पड़ेगी। दिनभर में चार-चार रोटी मिलेंगी। डोटासरा जी घमंड मत करो। चोरी-भ्रष्टाचार कर इतरा रहे हो क्या। ईडी अपना काम कर रही है। आपको शिकंजे में लेगी, क्योंकि आप अपराधी हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.