April 24, 2026

News Chakra India

Never Compromise

ध्वनिमत से लोकसभा स्पीकर चुने गए ओम बिरला, पीएम मोदी व राहुल गांधी आसन तक लेकर पहुंचे

ध्वनिमत से लोकसभा स्पीकर चुने गए ओम बिरला, पीएम मोदी व राहुल गांधी आसन तक लेकर पहुंचे

पीएम मोदी ने दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बनने पर ओम बिरला को बधाई दी। कोटा से तीसरी बार के सांसद ओम बिरला ने दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष का पद संभालकर इतिहास रच दिया है।

एनसीआई@नई दिल्ली

ओम बिरला दूसरी बार लोकसभा स्पीकर चुन लिए गए हैं। उन्हें ध्वनिमत से 18 वीं लोकसभा का नया स्पीकर चुना गया। इसके बाद पीएम मोदी और नेता विपक्ष राहुल गांधी उन्हें आसन तक लेकर पहुंचे। ध्वनिमत पर विपक्ष ने डिविजन की मांग नहीं की। पीएम मोदी ने दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बनने पर ओम बिरला को बधाई दी।

कोटा से तीसरी बार के सांसद ओम बिरला ने दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष का पद संभालकर इतिहास रच दिया है। संसद में पीएम मोदी के सम्बोधन के बात राहुल गांधी ने सम्बोधित किया। अन्य कई सांसदों ने भी सम्बोधित किया और बिरला को बधाई दी। इस दौरान कुछ सांसदों ने अपना राजनीतिक रुख भी पेश करने की कोशिश की।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.