April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

दो बच्चियों से दुष्कर्म पर उबल पड़ा महाराष्ट्र का ‘बदलापुर’ शहर, स्कूल पर पथराव-तोड़फोड़, ट्रेनें रोकीं, पुलिसकर्मियों सहित स्कूल स्टाफ निलम्बित

दो बच्चियों से दुष्कर्म पर उबल पड़ा महाराष्ट्र का ‘बदलापुर’ शहर, स्कूल पर पथराव-तोड़फोड़, ट्रेनें रोकीं, पुलिसकर्मियों सहित स्कूल स्टाफ निलम्बित

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने महाराष्ट्र के बदलापुर के एक स्कूल में 3 व 4 साल की छात्राओं के हुए यौन उत्पीड़न का स्वत: संज्ञान लिया है। इसके साथ ही सम्बन्धित अधिकारियों से दो सप्ताह के अंदर विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है। एनएचआरसी के अनुसार विस्तृत रिपोर्ट में एफआईआर दर्ज करने में देरी के पीछे का कारण, इसकी स्थिति और पीड़ित लड़कियों के स्वास्थ्य की जानकारी शामिल होने की उम्मीद है।

एनसीआई@मुम्बई

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर शहर के एक स्कूल में दो बच्चियों के यौन शोषण की घटना सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पीड़ित बच्चियां 3 व 4 साल की हैं। इस मामले में पुलिस के साथ स्कूल प्रशासन की भी भारी लापरवाही सामने आई है। इस पर बच्चियों के अभिभावकों ने स्कूल के सामने एकत्र होकर तोड़फोड़ और पथराव किया। यह सब कुछ चल ही रहा था कि इस घिनौनी वारदात के विरुद्ध अभिभावकों को आम लोगों का भी साथ मिल गया और कुछ ही समय में बड़ी संख्या में लोग जुट गए।

12 ट्रेनों के बदले रूट, 30 लोकल ट्रेनें रद्द

ठाणे जिले के बदलापुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को हुए हजारों लोगों के विरोध प्रदर्शन के कारण इस मार्ग पर रेल सेवाएं बाधित हुईं, जिसके कारण 12 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित करना पड़ा और 30 लोकल ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द करना पड़ा।

बदलापुर दुष्कर्म से जुड़ी प्रमुख बातें

• बदलापुर के निवासियों ने पिछले सप्ताह हुई दो नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने मामले के आरोपी स्कूल के सफाईकर्मी अक्षय शिंदे को गिरफ्तार कर लिया है।

• माता-पिता को 18 अगस्त को घटना के बारे में पता चला था। इसके बाद वह थाने में एफआईआर दर्ज कराए गए तो वहां उन्हें घंटों बैठाए रखा। काफी मशक्कत के बाद उनकी एफआईआर दर्ज की गई। बदलापुर स्टेशन पर हजारों लोगों के विरोध प्रदर्शन के कारण लोकल ट्रेन की आवाजाही प्रभावित हुई है।

• सभी ने बदलापुर रेलवे स्टेशन की ओर रुख किया और वहां पहुंचकर रेलवे ट्रेक पर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इसके चलते काफी देर तक लोकल और लम्बी दूरी की ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा।

• इसके चलते रेलवे पुलिस को प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए हलका बल प्रयोग करना पड़ा। इससे पहले बदलापुर पुलिस थाने के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलम्बित कर दिया गया।

• दूसरी ओर स्कूल प्रबंधन ने भी स्कूल के प्राचार्य, क्लास टीचर एवं एक महिला सहायक को निलम्बित कर दिया है। मामले को बढ़ता देख मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आरोपित पर दुष्कर्म के प्रयास की धाराएं लगाने का आदेश देते हुए मामले की सुनवाई फास्ट ट्रेक कोर्ट में कराने की घोषणा की।

• उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने मामले की जांच के लिए एक महिला अधिकारी की अध्यक्षता में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। सरकार ने प्रदर्शकारियों को इसकी जानकारी देने के लिए अपने मंत्री गिरीश महाजन को बदलापुर रेलवे स्टेशन भेजा। महाजन ने वहां पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी। मंत्री ने बताया कि घटना की रिपोर्ट पाक्सो की धाराओं के तहत दर्ज की गई है।

• जांच के लिए आईजी आरती सिंह के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर दिया गया है। यह मामला ठाणे के बदलापुर शहर का है। पिछले सप्ताह वहां के आदर्श विद्यालय के किंडर गार्टेन में पढ़ने वाली तीन और चार वर्ष की दो बच्चियों का उसी विद्यालय के एक सफाईकर्मी ने शारीरिक शोषण किया था।

• बच्चियों ने यह बात घर जाकर अपने परिवार को बताई तो उनके अभिभावक शिकायत लेकर बदलापुर थाने पहुंचे। लेकिन, उन्हें काफी देर थाने में बैठाने के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई। रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ ही देर बाद पुलिस ने आरोपित सफाईकर्मी को हिरासत में ले लिया था। लेकिन, मंगलवार को उसकी गिरफ्तारी के तीसरे दिन यह मामला तब तूल पकड़ गया, जब बड़ी संख्या में उस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक स्कूल के सामने इकट्ठा होकर प्रदर्शन करने लगे।

• अभिभावकों ने स्कूल पर पथराव किया और स्कूल का गेट भी तोड़ दिया। इसके बाद अभिभावकों के साथ आम नागरिक भी आ गए और सभी ने बदलापुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर वहां रेलवे ट्रेक पर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इसके चलते काफी देर तक लोकल एवं लम्बी दूरी की ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा। रेलवे पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर हलका बल प्रयोग कर उन्हें ट्रेक से हटाना पड़ा। बाद में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ी पर भी पथराव किया, इससे वह काफी क्षतिग्रस्त हो गई। मामला बताते क्षेत्र में नेट सुविधा बंद कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.