April 23, 2026

News Chakra India

Never Compromise

लेखिका मधु किश्वर के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी का फेक फोटो शेयर करने पर मामला दर्ज, चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें जांच में सहयोग करने को कहा

लेखिका मधु किश्वर के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी का फेक फोटो शेयर करने पर मामला दर्ज, चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें जांच में सहयोग करने को कहा

पुलिस ने एफआईआर के सम्बंध में नोटिस जारी किया है और मधु किश्वर को आगे की जांच के लिए पुलिस स्टेशन में पेश होने के लिए कहा है। यह जानकारी चंडीगढ़ के सेक्टर 19 की एसएचओ सरिता रॉय ने नई दिल्ली में मीडियाकर्मियों को दी।

एनसीआई@चंडीगढ़

मंगलवार (22 अप्रेल, 2026) को चंडीगढ़ पुलिस की एक टीम दिल्ली स्थित प्रसिद्ध लेखिका मधु किश्वर के कार्यालय पहुंची, जिनके खिलाफ सोशल मीडिया पर फर्जी और भ्रामक सामग्री प्रसारित करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। दरअसल यह मामला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक फेक फोटो को शेयर करने से जुड़ा है। इसमें एक महिला एक पुरुष के चेहरे की मसाज करती नजर आ रही है। पुरुष की शक्ल प्रधानमंत्री से मिल रही है। मधु ने इस पर लिखा है-यह‌ तो छोटी सी झलक है! सदैव जवान रहना है तो message यहीं खत्म नहीं होता।

अप्रेल में शहर के एक निवासी की शिकायत के बाद, चंडीगढ़ पुलिस ने मधु किश्वर और अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 196 (धर्म, जाति, भाषा के आधार पर समूहों के बीच दुश्मनी, घृणा या दुर्भावना को बढ़ावा देने वाले कृत्यों को अपराध घोषित करना), 336 (1) (जाली दस्तावेज बनाना) और 356 (आपराधिक मानहानि) के अलावा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 सी, डी और 67 के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की।

पुलिस ने एफआईआर के सम्बंध में नोटिस जारी किया है और मधु किश्वर को आगे की जांच के लिए पुलिस स्टेशन में पेश होने के लिए कहा है। यह जानकारी चंडीगढ़ के सेक्टर 19 की एसएचओ सरिता रॉय ने नई दिल्ली में मीडियाकर्मियों को दी।

इससे पहले, सोमवार को सुश्री किश्वर ने ‘X’ नाम के एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था, “चूंकि कानून पुलिस को रात में और सूर्योदय से पहले महिलाओं से मिलने या उन्हें गिरफ्तार करने से रोकता है, इसलिए मैंने प्रतिनिधिमंडल की नेता से फोन पर बात की। उन्होंने मुझे बताया कि उनकी टीम चंडीगढ़ में मेरे खिलाफ दर्ज एफआईआर के सम्बंध में नोटिस देने आई है। मैंने उनसे कानून का पालन करने और सुबह आने पर जोर दिया।”

मधु किश्वर
मधु किश्वर

पुलिस ने एक बयान में कहा कि शिकायतकर्ता के अनुसार, कुछ फर्जी और भ्रामक सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो क्लिप, जिनमें अश्लील पाठ और सामग्री का इस्तेमाल किया गया है, विभिन्न सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रसारित किए जा रहे हैं, जिनमें वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की गलत पहचान बताई गई है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि यह “जानबूझकर अश्लील शब्दों और वाक्यांशों का इस्तेमाल करके झूठे इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड बनाने का कृत्य है, यह जानते हुए और यह मानने के पर्याप्त कारण के साथ कि पोस्ट भ्रामक और झूठे हैं, और नुकसान पहुंचाने या चोट पहुंचाने के इरादे से किया गया है। संवैधानिक प्राधिकरण की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने और सार्वजनिक शांति और व्यवस्था को भंग करने के इरादे से प्रसारित किए गए इस वीडियो की जांच की जानी चाहिए और उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.