खाने की चीज समझ कर AMZON से गाय के गोबर के उपले मंगा कर खा लिए, फिर…..
1 min read
एनसीआई@नई दिल्ली
देशभर में गाय के गोबर का इस्तेमाल कई कामों में होता है। खाद से लेकर पूजन सामग्री में गाय का गोबर काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं अब गाय के गोबर से बना हुआ उपला (कंडा) इंटरनेट के जरिए ऑनलाइन भी खरीदा जा रहा है। इसे राजस्थानी भाषा में ‘छाना’ या ‘छाणा’ भी कहते हैं। एक शख्स ने गाय के गोबर के उपले के साथ ऐसा अनोखा काम किया है कि वह इन दिनों सोशल मीडिया जबरदस्त चर्चा में है।
दरअसल एक शख्स ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन के जरिए गाय के सूखे गोबर से बने उपले ऑर्डर कर मंगवाए और इसके बाद उसे खा भी लिया। जी हां, आपने सही पढ़ा है। इस शख्स ने गाय के गोबर से बने उपले को खाने के साथ ही अमेजन पर इसे रेटिंग भी दी है। वहीं इसके साथ ही अपना रिव्यू देते हुए कहा है कि इसका स्वाद बेहद खराब था। इसे खाने से वह बीमार भी पड़ गया।
ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर दिया रिव्यू
डॉ. संजय अरोड़ा नामक शख्स ने अपने ट्विटर अकाउंट से दो स्क्रीन शॉट शेयर किए हैं। इसकी एक तस्वीर में अमेजन पर ऑनलाइन बेचे जा रहे गाय के गोबर से बना उपला दिखाई दे रहा है। वहीं दूसरी तस्वीर में इनके रिव्यू को देखा जा सकता है।
उपला खाने से हुआ बीमार
डॉ. संजय अरोड़ा ने लिखा है कि, इस उपले का स्वाद बेहद खराब है, जिसे खाने के कारण उन्हें लूज मोशंस की दिक्कत भी हो गई। इसके साथ इन्होंने कहा है कि कम्पनी को इसके निर्माण के समय इसके स्वाद और कुरकुरेपन पर अच्छी तरह से ध्यान देना चाहिए।
सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा
इस स्क्रीनशॉट के सोशल मीडिया पर सामने आने के साथ ही यूजर्स इसे काफी वायरल कर रहे हैं। वहीं कई यूजर्स को इस पर यकीन भी नहीं हो रहा कि कोई गाय के उपले के कैसे खा सकता है। फिलहाल हवन और पूजन के लिए गाय के गोबर से बने उपले ऑनलाइन उपलब्ध हो गए हैं। आप इसे ऑर्डर करके खाने की बजाए अपने किसी भी पूजा के कार्यक्रम में इस्तेमाल कर सकते हैं।