बून्दी: 15 दिन तक पेयजल आपूर्ति 9.30 बजे से
1 min read
एनसीआई@बून्दी
अमृत पेयजल योजना के तहत विकास नगर में स्थापित पुराने उच्च जलाशय का 15 अक्टूबर से मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते विकास नगर में पेयजल आपूर्ति आगामी 15 दिन तक सुबह करीब 9ः30 बजे की जाएगी। यह जानकारी सहायक अभियन्ता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा दी गई है।