कोटा: कई भाजपाई बन गए कांग्रेसी
1 min read
एनसीआई@कोटा
स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के पुत्र व नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारक अमित धारीवाल के प्रयासों से आज मंगलवार को 10 भाजपा कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में शामिल होने की बात सामने आई। नगर निगम चुनाव के चलते यह भाजपा के लिए काफी नुकसानदेय स्थिति साबित हो सकती है।

बताया गया है कि कांग्रेस में शामिल होने वाले ये भाजपा कार्यकर्ता रामपुर क्षेत्र के हैं। इन भाजपाईयों को वार्ड संख्या 55 से कांग्रेस प्रत्याशी मंजू मेहरा ने अमित धारीवाल के सामने लाकर माला पहना स्वागत किया। कांग्रेसी बने भाजपाइयों में पार्टी के रामपुरा मंडल उपाध्यक्ष रहे रोहित दुबे प्रमुख हैं। दुबे बताते हैं कि उनके साथ राजीव सुमन, अशोक, जीतू, अक्कू आदि भी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। रोहित दुबे ने कहा कि वे अब पूरी तरह समर्पण से मंजू मेहरा सहित कांग्रेस के अन्य उम्मीदवारों को जिताने का प्रयास करेंगे। इन सभी कार्यकर्ताओं ने अमित धारीवाल के प्रति अपनी सम्पूर्ण आस्था जताई।