पूर्व उपमहापौर सुनीता व्यास वार्ड 20 से मिल रहे भारी जन समर्थन से उत्साहित
1 min read
एनसीआई@कोटा
वार्ड नम्बर 20 से भाजपा प्रत्याशी पूर्व उपमहापौर सुनीता व्यास क्षेत्र में मिल रहे व्यापक जनसमर्थन से बेहद उत्साहित हैं। इसके चलते वे अपनी जीत पक्की होने का दावा भी कर रही हैं। साथ ही इनका कहना है कि पहले की तरह जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए पूरी तरह सक्रिय रहेंगी।
सुनिता व्यास के कार्यालय का उद्घाटन लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने किया था। आज गोरधनपुरा स्थित उनके कार्यालय पर पूर्व महापौर सुमन शृंगी, जो इसी वार्ड से पार्षद रही थीं के अलावा कोटा व्यापार संघ अध्यक्ष क्रांति जैन व आलोक शर्मा भी पहुंचे। ये भी सुनिता व्यास के लिए प्रचार प्रसार में जोर शोर से लगे हुए हैं। इनके अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के छोटे भाई सहकारी उपभोक्ता भंडार के चेयरमैन हरि कृष्ण बिरला भी सुनिता व्यास के कार्यालय पर पहुंचे। इस माहौल को देखते हुए मतदाता भी सुनीता व्यास का व्यापक समर्थन जता रहे हैं। दिग्गज भाजपाइयों के समर्थन से व मतदाताओं के उत्साह को देखते हुए सुनीता व्यास भी अपनी जीत पक्की होने का दावा कर रही हैं। जनसम्पर्क के दौरान भी लोग उनका उत्साह से फूल मालाएं पहनाकर स्वागत करते हैं। इनके समर्थन में नारेबाजी भी जमकर हो रही है।
सुनीता व्यास की प्राथमिकताएं
पूर्व उपमहापौर एवं वार्ड 20 से भाजपा प्रत्याशी सुनीता व्यास ने विशेष बातचीत में कहा कि बीच में 9 महीने तक नगर निगम में बोर्ड नहीं रहने से इससे पूर्व उनके बोर्ड की ओर से क्षेत्र में की गई सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। इसके अलावा यहां रोड, पानी, नाली पटान, बिजली आदि की समस्याएं भी बढ़ चुकी हैं। जीतने के बाद प्राथमिकता से इन सभी समस्याओं के निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा। इस समय क्षेत्र में कचरा संग्रहण भी नियमित और व्यवस्थित नहीं है, उसे भी वापस दुरुस्त किया जाएगा। सुनीता व्यास ने कहा कि क्षेत्र में रोड काफी सकड़े हैं यहां तक कि गोरधनपुरा मेन रोड जो अंदर जाने का रास्ता है उससे गाड़ी भी अंदर नहीं जा सकती है। यह भी सही किया जाएगा। इन प्राथमिक समस्याओं को निपटाने के बाद अन्य बातों पर भी लोगों के साथ बात कर कार्य किया जाएगा।