बारां के मनोज गोयल बने फर्टिलाइजर एडवाइजरी फोरम के सदस्य
1 min readएनसीआई@जयपुर
उर्वरक मंत्रालय, भारत सरकार ने 9 सदस्यीय फर्टिलाइजर एडवाइजरी फोरम (एफएएफ) की घोषणा की है। इस आदेश में राजस्थान से एकमात्र सदस्य के रूप में बारां जिले के निवासी एवं प्रमुख खाद-बीज विक्रेता मनोज गोयल को शामिल किया गया है। गोयल ‘डेरोलिया फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स’ के संचालक हैं।
मंत्रालय की उप सचिव गीता मिश्रा ने इस सम्बन्ध में 15 फरवरी को आदेश जारी किए। इसके अनुसार इन सदस्यों का कार्यकाल 2 साल तक के लिए होगा। गोयल की इस नियुक्ति से उनके समर्थकों में भारी खुशी की लहर दौड़ गई है। उल्लेखनीय है कि वे लम्बे समय से खाद बीज विक्रेताओं के अलावा किसान हितों के मुद्दे भी उठाते रहे हैं। कोरोना काल में भी गोयल समाज सेवा में सक्रिय रहे।